98 इंच डिस्प्ले वाला Samsung Q80Z TV लॉन्च, ये TV घर को बना देगा सिनेमा हॉल

Samsung Q80Z TV में 98 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह कंपनी का सबसे बड़ा QLED TV है।

98 इंच डिस्प्ले वाला Samsung Q80Z TV लॉन्च, ये TV घर को बना देगा सिनेमा हॉल

Photo Credit: Samsung

Samsung Q80Z TV में 98 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung ने एक नया 98 इंच Q80Z टीवी लॉन्च किया है।
  • Samsung Q80Z TV में 98 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Q80Z TV फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
Samsung ने अपनी टीवी प्रोडक्ट लाइन में विस्तार करते हुए बाजार में एक नया 98 इंच Q80Z टीवी लॉन्च किया है। Samsung के इस नए टीवी में शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड परफॉर्मेंस मिलता है। सैमसंग स्मार्टफोन्स के बाद लगातार अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार कर रही है, बीते कुछ समय पहले कंपनी ने 4K iSmart 2023 टीवी लॉन्च किया था। यहां हम आपको Samsung 98-inch Q80Z TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

Samsung Q80Z TV की उपलब्धता


Samsung Q80Z TV फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसे 1 जून को स्टोर्स में रिलीज किया जाएगा। अन्य ऑफर के तहत प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहकों को HW-Q99B साउंडबार, 55-इंच नियो QLED टीवी या Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन फ्री पाने का मौका है। इसके अलावा, उन्हें एक स्टैंडर्ड Tencent वीडियो वीआईपी एनुअल मेंबरशिप मिलेगी।

 

Samsung Q80Z TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Q80Z TV में 98 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह कंपनी का सबसे बड़ा QLED TV है, जिसमें पहले वाले मॉडल्स के मुकाबले काफी सुधार किया गया है। इस स्मार्ट टीवी में एक नए क्वांटम मैट्रिक्स प्रो डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो कि डीप ब्लैक और ब्राइटर व्हाइट प्रोडक्शन के लिए मिनी-एलईडी बैकलाइटिंग का इस्तेमाल करती है। टीवी में एक नया एआई प्रोसेसर भी है जो इमेज क्वालिटी बढ़ाने के साथ लो रेजॉल्यूशन कंटेंट को बेहतर करता है।

Samsung Q80Z TV में दमदार पिक्चर क्वालिटी के साथ शानदार साउंड परफॉर्मेंस भी मिलता है। टीवी 4.2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम से लैस है जो पावरफुल इमर्सिव ऑडियो प्रदान करता है। साउंड सिस्टम Dolby Atmos और DTS:X सराउंड साउंड फॉर्मेट के साथ भी काम करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »