Redmi Smart Fire TV नए एलेक्सा रिमोट के साथ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसका प्राइस 13,999 रुपये है और यह केवल 32 इंच के साइज और HD (1,366x768) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by अली पार्डीवाला, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 16:03 IST
ख़ास बातें
  • यह केवल 32 इंच के साइज और HD (1,366x768) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध है
  • इसकी बिक्री 21 मार्च से शुरू होगी
  • यह शुरुआत में एमेजॉन और Mi ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा

इसमें साउंड के लिए 20 W स्पीकर सिस्टम है जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Redmi ने अपना Smart Fire TV भारत में लॉन्च किया है। यह केवल 32 इंच के साइज में उपलब्ध है। नया टेलीविजन Redmi के अपने TV में सॉफ्टवेयर को लेकर रवैये में एक बदलाव का संकेत है। कंपनी ने अपने पहले नॉन-एंड्रॉयड TV में Fire OS के लिए Amazon के साथ टाई-अप किया है। एमेजॉन के Fire TV स्ट्रीमिंग डिवाइसेज में Fire TV सॉफ्टवेयर पैकेज लोकप्रिय हो रहा है। Redmi को उम्मीद है कि वह कस्टमर्स को एमेजॉन और Alexa स्ट्रीमिंग और स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ एक अफोर्डेबल टेलीविजन का विकल्प दे सकेगी। 

इसका प्राइस 13,999 रुपये है और यह केवल 32 इंच के साइज और HD (1,366x768) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 21 मार्च से शुरू होगी और यह शुरुआत में एमेजॉन और Mi ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस टेलीविजन के साथ मिलने वाला रिमोट Fire TV इंटरफेस के लिए डिजाइन किया गया है। 

Redmi Smart Fire TV के स्पेसिफिकेशंस

इस टेलीविजन में Fire OS 7 दिया गया है और अन्य ब्रांड्स के Fire TV एडिशंस की तरह इसका यूजर इंटरफेस है। Fire OS अधिकतर स्मार्ट टीवी ऐप्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सपोर्ट करता है। इनमें Apple TV, Netflix और Disney+ Hotstar के अलावा एमेजॉन के प्राइस और एमेजॉन म्यूजिक जैसे अपने ऐप्स शामिल हैं। इसमें साउंड के लिए 20 W स्पीकर सिस्टम है जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 और डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ ही AirPlay और Miracast के लिए सपोर्ट है। इसमें दो HDMI पोर्ट्स, दो  USB पोर्ट्स,  AV इनपुट सॉकेट, वायर्ड हेडफोन या स्पीकर के लिए 3.5 mm सॉकेट, वायर्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक Ethernet पोर्ट और एक एंटीना सॉकेट दिया गया है। यह टेलीविजन इस सेगमेंट में अन्य ब्रांड्स के TV को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसमें 1 GB का RAM और 8 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

इसके रिमोट में एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को शुरू करने के लिए एलेक्सा बटन दिया गया है, जिसका इस्तेमाल आपके एमेजॉन एकाउंट से जुड़े किसी स्मार्ट होम डिवाइस के लिए भी हो सकता है। रिमोट में प्राइम वीडियो, एमेजॉन म्यूजिक और नेटफ्लिक्स के लिए कीज के अलावा प्लेबैक कंट्रोल और एक म्यूट बटन दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Good connectivity options
  • Miracast and AirPlay
  • Fire TV OS software, deep Alexa integration
  • Loud sound, decent picture performance
  • Bad
  • Not too good with dark, dull visuals
  • Sound tuning is inadequate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

716mm x 424mm x 83mm

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  3. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  6. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  7. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  9. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  10. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.