55 हजार MRP वाला Smart TV सिर्फ 19,599 में, होली ऑफर में OnePlus, Blaupunkt, Thomson स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट

Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale में Sansui, Blaupunkt, Mi, Thomson और Oneplus के स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका है।

55 हजार MRP वाला Smart TV सिर्फ 19,599 में,  होली ऑफर में OnePlus, Blaupunkt, Thomson स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट

Photo Credit: Flipkart

OnePlus Y1 स्मार्ट टीवी में 40 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale में टीवी पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • होली के मौके पर फ्लिपकार्ट पर सस्ते में टीवी पर खरीदा जा सकता है।
  • Sansui, Blaupunkt, Mi, Thomson और Oneplus टीवी पर छूट मिल रही है।
विज्ञापन
होली आने वाली है और अगर आप होली पर नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका किफायती साबित होने वाला है। Flipkart पर Big Bachat Dhamaal Sale शुरू हो गई है। 3 मार्च से लेकर 4 मार्च, 2023 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को टीवी और अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में टीवी खरीदा जा सकता है। इस दौरान Sansui, Blaupunkt, Mi, Thomson और Oneplus के स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स साइट ग्राहकों ज्यादा लाभ की पेशकश करते हुए बैंक ऑफर्स में अतिरिक्त फायदे प्रदान कर रही है। आइए सेल में डिस्काउंट पर मिलने वाले स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Y1 40 inch Smart TV

इस OnePlus टीवी की एमआरपी 27,999 रुपये है, लेकिन 21 प्रतिशत छूट के बाद 21,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। ग्राहक इस टीवी को 3,667 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Yes Bank क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (1500 रुपये तक) छूट मिल सकती है। एक्सचेंज ऑफर में 11,000 रुपये तक बचत की जा सकती है।

Sansui 55 inch QLED Ultra HD (4K) Smart TV 

Sansui 55 inch QLED Ultra HD (4K) Smart TV की एमआरपी 59,990 रुपये है, लेकिन 36 प्रतिशत छूट के बाद 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में Yes Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में 11 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं।

Thomson Alpha 32 inch Smart Linux TV

Thomson Alpha 32 inch Smart Linux TV को 45 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 8,199 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 14,999 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर से कीमत 7,600 रुपये तक कम हो सकती है। बैंक ऑफर में DBS Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत (750 रुपये तक) डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा Yes Bank क्रेडिट कार्ड से 1500 रुपये तक बचत हो सकती है।

Mi X Series 55 inch Smart TV 

Mi X Series 55 inch Smart TV की MRP 54,999 रुपये है, हालांकि यह 30 प्रतिशत छूट के बाद 37,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर में Yes Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10% (अधिकतम 1500 रुपये) डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर से कीमत 16,900 रुपये तक कम हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले प्रोडक्ट की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज और बैंक ऑफर के बाद कीमत 19,599 रुपये तक हो जाएगी।

Blaupunkt 55 inch QLED Ultra HD (4K) Smart TV

Blaupunkt 55 inch QLED Ultra HD (4K) Smart TV की एमआरपी 59,999 रुपये है, लेकिन 33 प्रतिशत छूट के बाद 39,999 रुपये में मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो 11,000 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। Yes Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1500 रुपये) का डिस्काउंट मिल सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »