लॉन्च से ठीक पहले Realme Smart TV 4K की कीमत लीक, स्पेसिफिकेशन्स की भी मिली जानकारी

दोनों ही मॉडल में वॉइस असिस्टेंस का फीचर दिया गया है। लीक हुई स्पेसिफिकेशन के मुताबिक दोनों ही मॉडल्स में क्वाड कोर मीडियाटेक एसओसी प्रोसेसर होगा और यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित होंगे।

लॉन्च से ठीक पहले Realme Smart TV 4K की कीमत लीक, स्पेसिफिकेशन्स की भी मिली जानकारी

Realme Smart TV 4K में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट होगा।

ख़ास बातें
  • Realme Smart TV 4K एंड्रॉयड 10 पर रन करेगा
  • 28 हजार से 30 हजार के बीच हो सकती है शुरुआती कीमत
  • इन टीवी में मीडियाटेक प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
Realme Smart TV 4K की स्पेसिफिकेशन इसके लॉन्च से पहले ही लीक हो गई हैं। यह टीवी आज यानि कि 31 मई को लॉन्च होना है। कंपनी इसके 43 इंच और 50 इंच के मॉडल लॉन्च करेगी। दोनों ही मॉडल में वॉइस असिस्टेंस का फीचर दिया गया है। लीक हुई स्पेसिफिकेशन के मुताबिक दोनों ही मॉडल्स में क्वाड कोर मीडियाटेक एसओसी प्रोसेसर होगा और यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित होंगे। इनमें Bluetooth v5 और ड्यूल बैंड वाइ-फाई भी हो सकता है। दोनों ही टीवी 4K रिजोल्यूशन के साथ 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ होंगे। 
 

Realme Smart TV 4K price in India (expected)

टिप्स्टर देबायन रॉय (@Gadgetsdata) ने Realmetimes के साथ मिलकर इसकी कीमत संबंधी डीटेल साझा की है। इसका 43 इंच मॉडल 28 हजार से 30 हजार रुपये के बीच की कीमत में आ सकता है। जबकि इसका 50 इंच वाला मॉडल 33 हजार से 35 हजार रुपये के बीच हो सकता है। 
 

Realme Smart TV 4K specifications (expected)

रिपोर्ट में टीवी की कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन भी बताई गई हैं। Realme Smart TV 4K के दोनों ही मॉडल्स में क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर हो सकता है और यह टीवी एंड्रॉयड 10 पर रन करेगा। चिपसेट का कौन सा मॉडल इस टीवी में दिया गया है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। टीवी में इनबिल्ट क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन होगा जिससे कि सही कलर रिप्रोडक्शन सामने आएगा। दोनों ही टीवी में 4K रिजोल्यूशन के साथ 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल और 1.07 बिलियन कलर्स हैं। टीवी में डॉल्बी विज़न टेक्नोलॉजी भी हो सकती है। 

ऑडियो के लिए टीवी में 24 वॉट के क्वाड स्टीरियो स्पीकर Dolby Atmos और DTS HD सपोर्ट के साथ हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी के इन टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, एवी (AV) आउट पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक ट्यूनर पोर्ट हो सकता है। इनमें Bluetooth v5 और ड्यूल बैंड वाइ-फाई भी हो सकता है। 43 इंच के मॉडल को 100 वॉट की पावर खपत के लिए रेट किया गया है जबकि 50 इंच के मॉडल में यह 200 वॉट है। 

रियलमी ने अभी डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, वॉइस असिस्टेंस और साइज को छोड़कर इसकी कीमत या अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। Realme Smart TV 4K को 31 मई दोपहर 12.30 बजे कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर लॉन्च किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »