Amazon भी टीवी सीरीज़ की खरीद पर Echo Dot smart speaker बिल्कुल मुफ्त प्रदान कर रहा है। वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ में तीन स्क्रीन साइज़ मौजूद हैं, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच.... इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है।
OnePlus TV U1S सीरीज़ में HDR10+, HLG और MEMC सपोर्ट भी है। टेलीविज़न में पतले बेज़ेल्स हैं और ये Dynaudio के सहयोग से ट्यून किए गए डॉल्बी ऑडियो सपोर्टेड 30W स्पीकर के साथ आते हैं।
OnePlus Nord CE 5G और OnePlus TV U1S को आज OnePlus Summer Launch इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा, जो कि शाम 7 बजे शुरू होगा। इस लॉन्च इवेंट को OnePlus के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus TV U1S सीरीज़ के मॉडल्स पर 10 जून से लेकर 15 सिंतबर तक लिमिटेड डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। HDFC Bank कार्डधारकों को क्रमश: 2,000, 3,000 और 4,000 रुपये की मिलेगी छूट।
OnePlus Nord CE 5G को लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर होगा, जिसे यूरोपियन मार्केट में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह भारत में पेश नहीं किया गया है।
OnePlus TV U1S सीरीज़ जल्द ही भारत में तीन स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च हो सकती है, यह साइज़ 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच होंगे। नई टीवी सीरीज़ मौजूदा OnePlus TV U1 का अपग्रेड वर्ज़न होगी, जो कि सिंगल 55 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ पिछले साल लॉन्च हुई थी।