Mi TV 4X 55-इंच 2020 एडिशन भारत में लॉन्च, 4K एचडीआर डिस्प्ले से है लैस

Mi TV 4X 55-Inch 2020 Edition Launched: मी टीवी 4एक्स 55 इंच 2020 एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें नए मी टीवी की भारत में कीमत और फीचर्स।

Mi TV 4X 55-इंच 2020 एडिशन भारत में लॉन्च, 4K एचडीआर डिस्प्ले से है लैस

Mi TV 4X 55-inch 2020 Edition Price in India: मी टीवी 4एक्स 55 इंच 2020 एडिशन की भारत में कीमत 34,999 रुपये

विज्ञापन
Mi TV 4X 55-Inch 2020 Edition Launched: मी टीवी 4एक्स 55 इंच 2020 एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी मी टीवी 4एक्स रेंज़ के अंतर्गत उतारा गया यह नया टीवी 4K एचडीआर डिस्प्ले और विविड पिक्चर इंजन के साथ उतारा गया है। नए Mi TV को डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी सपोर्ट के साथ उतारा गया है। Xiaomi का यह नया मी टीवी एंड्रॉयड आधारित पैचवॉल 2.0 इंटरफेस पर चलता है। Mi TV में यूज़र्स को Amazon Prime, Hotstar और Netflix ऐप्स भी मिलेंगे। नया मी टीवी गूगल असिस्टेंट और YouTube, क्रोमकास्ट और गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा प्रीलोडेड डेटा सेवर फीचर भी दिया गया है।
 

Mi TV 4X 55-inch 2020 Edition Price in India, सेल ऑफर्स

मी टीवी 4एक्स 55 इंच 2020 एडिशन की भारत में कीमत 34,999 रुपये तय की गई है। नए Mi TV की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon, Mi.com, और मी होम स्टोर पर 2 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। याद करा दें कि शाओमी (Xiaomi) ने सितंबर माह में अपनी मी टीवी 4एक्स रेंज़ का विस्तार करते हुए Mi TV 4X 65-इंच, Mi TV 4X 50-इंच और Mi TV 4X 43-इंच मॉडल को लॉन्च किया था।
 

Mi TV 4X 55-inch 2020 Edition specifications

मी टीवी 4एक्स 55 इंच 2020 एडिशन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित पैचवॉल 2.0 यूआई पर चलता है। टीवी में 55 इंच का 4K एचडीआर 10-बिट डिस्प्ले (3840 x 2160 पिक्सल) है, यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। नए मी टीवी में क्वाड-कोर एमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए53 सीपीयू के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-450 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा 2 जीबी डीडीआर रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। Xiaomi ने नए Mi TV में 10 वॉट के दो बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए हैं, दोनों ही स्पीकर डॉल्बी ऑडियो के साथ काम करते हैं। टीवी में विविड पिक्चर इंजन और डीटीएस-एचडी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, तीन एचडीएमआई पोर्ट, एथरनेट पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, एक हेडफोन जैक दिया गया है। यह ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल और वॉयस कमांड सपोर्ट से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1242mm x 720mm x 245mm
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »