Jio DTH जल्द होगा लॉन्च, एचडी चैनल के लिए देने होंगे प्रति माह 400 रुपये

रिलायंस जियो अब ग्राहकों के लिए क्या खास लाने वाली है? संभवतः इसका जवाब है Jio Home TV। कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन जियो होम टीवी को जल्द ही लॉन्च करने का दावा कई मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है।

Jio DTH जल्द होगा लॉन्च, एचडी चैनल के लिए देने होंगे प्रति माह 400 रुपये
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो जल्द ही जियो होम टीवी सर्विस करेगी लॉन्च
  • यूज़र को 200 रुपये के मासिक शुल्क में एसडी चैनल का पैक मिलेगा
  • यह इनहांस्ड मल्टीमीडिया ब्रॉडकास्ट सर्विस तकनीक पर आधारित होगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो अब ग्राहकों के लिए क्या खास लाने वाली है? संभवतः इसका जवाब है Jio Home TV। कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन जियो होम टीवी को जल्द ही लॉन्च करने का दावा कई मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो भारत में डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, जियो होम टीवी इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 200 रुपये के मासिक शुल्क में एसडी (स्टेंडर्ड डिफनेशन) चैनल का पैक मिलेगा। वहीं, एसडी के साथ एचडी (हाइ डिफनेशन) चैनल के लिए प्रति माह 400 रुपये का शुल्क लगेगा। माना जा रहा है कि यह इनहांस्ड मल्टीमीडिया ब्रॉडकास्ट सर्विस (ईएमबीएमएस) तकनीक पर आधारित होगा। दावा किया गया है कि यह जियो डीटीएच सर्विस नहीं है, जिसके बारे में खबरें आती रही हैं।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली कंपनी जल्द ही जियो होम टीवी सर्विस को लॉन्च करेगी। यह जियो ब्रॉडकास्ट ऐप का मॉडिफाइड वर्ज़न होगा। दरअसल, इस ऐप की टेस्टिंग हाल ही में चुनिंदा डिवाइस पर एचडी कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जियो अपने सभी यूज़र के लिए इस फीचर को रोलआउट करेगी। इसे Jio Home TV का नाम दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभव हो कि यह खबर पूरी तरह से सही ना हो।

eMBMS एक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है जो टीवी चैनल की क्षमता और रेडियो आर्किटेक्चर को मिलाकर ज़्यादा लोगों को एचडी कंटेंट प्रोवाइड कराता है। इसके अलावा कंटेंट के लिए एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि कंटेंट को ऑफलाइन एक्सेस करने के लिए ब्रॉडकास्ट मोड में रखा जाएगा। वैसे, रिलांयस इंडस्ट्रीज की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में कहा गया था कि जियो की ईएमबीएमएस सेवा की टेस्टिंग पूरे देश में चल रही है।

इस महीने ही रिलायंस जियो ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला स्टेडियम में MIMO pre-5G/ 4G टेक्नोलॉजी सेटअप करने की बात की थी, ताकि आईपीएल 2018 के दौरान यूज़र को तेज़ स्पीड वाले इंटरनेट का एक्सेस मिल पाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »