JBL Go 4 पोर्टेबल स्पीकर 7 घंटे बैटरी लाइफ, Bluetooth 5.3 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

JBL Go 4 को कंपनी ने अबतक का अपना सबसे छोटा पोर्टेबल स्पीकर कहा है।

JBL Go 4 पोर्टेबल स्पीकर 7 घंटे बैटरी लाइफ, Bluetooth 5.3 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

JBL Go 4 को कंपनी ने अबतक का अपना सबसे छोटा पोर्टेबल स्पीकर कहा है।

ख़ास बातें
  • इसमें ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • इसमें मल्टी स्पीकर कनेक्शन की सुविधा है।
  • स्पीकर में IP67 रेटिंग मिलती है।
विज्ञापन
JBL ने नए पोर्टेबल स्पीकर Go 4 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे हाल ही में CES 2024 में पेश किया था। अब चीन में यह कमर्शियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसमें अपग्रेडेड चेसिस है और पहले से ज्यादा चौड़ा स्ट्रैप दिया गया है जो मजबूत, और टिकाऊ बताया गया है। यह JBL Go 3 का सक्सेसर है। कंपनी का कहना है कि नए मॉडल की बॉडी 80 प्रतिशत तौर पर रिसाइकल किए गए प्लास्टिक से बनी है। जबकि स्पीकर ग्रिल पर 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड फेब्रिक का इस्तेमाल हुआ है। यह 6 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।   
 

JBL Go 4 price, availability

JBL Go 4 को कंपनी ने Black, Blue, Camo, Grey, Red और Purple कलर में पेश किया है। कीमत की बात करें तो इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे चीन में CNY 399 (लगभग 4,600 रुपये) में खरीदा जा सकता है। सेल 18 मार्च से शुरू होगी। यह अप्रैल में कुछ यूरोपियन मार्केट्स में भी उपलब्ध होगा। कीमत 49.99 यूरो (लगभग 4500 रुपये) होगी। वहीं, कुछ अन्य मार्केट्स में यह जून तक उपलब्ध होगा। 
 

JBL Go 4 specifications

JBL Go 4 को कंपनी ने अबतक का अपना सबसे छोटा पोर्टेबल स्पीकर कहा है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। यह LE ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसमें मल्टी स्पीकर कनेक्शन की सुविधा है जिसके लिए इसमें Auracast तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। स्पीकर में IP67 रेटिंग मिलती है जिससे कि यह धूल और पानी के छींटों में जल्दी से खराब नहीं होता है। 

JBL Go 4 के बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का कहना है कि यह 7 घंटे तक लगातार बज सकता है। इसमें एक प्लेटाइम बूस्ट मोड भी दिया गया है जिससे कि प्लेटाइम को 2 घंटे और बढ़ाया जा सकता है। चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है। यह JBL Portable ऐप के साथ कम्पैटिबल है। इस फीचर की मदद से इसमें प्लेबैक को कस्टमाइज किया जा सकता है। EQ मोड भी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज हो सकते हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
स्पीकर टाइपMobile or Tablet or Laptop
फीचर्सPortable
कलरRed
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »