Infinix 24Y1 स्मार्ट TV, HD डिस्प्ले, Dolby Audio के साथ Rs 7 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च

इनफिनिक्स 24वाई1 में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं।

Infinix 24Y1 स्मार्ट TV, HD डिस्प्ले, Dolby Audio के साथ Rs 7 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च

Photo Credit: Flipkart/Infinix

Infinix 24Y1 टीवी Linux OS पर काम करता है। इसमें बिल्ट इन क्रॉमकास्ट भी दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Infinix 24Y1 में 24 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसके रिमोट कंट्रोल में YouTube और Prime Video की हॉट की मिलती है।
  • इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट हैं, 2 यूएसबी पोर्ट हैं।
विज्ञापन
Infinix ने स्मार्ट टीवी की रेंज का विस्तार करते हुए अपना नया टीवी लॉन्च किया है जो कीमत में भी काफी सस्ता है। Infinix 24Y1 नाम से लॉन्च हुआ ये टीवी 7 हजार रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, टीवी में 24 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यानि की अफॉर्डेल प्राइस में आप एचडी वीडियो क्वालिटी के वीडियो बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे। टीवी में 250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 16W के स्पीकर्स मिलते हैं जिनके साथ Dolby Audio का सपोर्ट है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Infinix 24Y1 स्मार्ट टीवी की कीमत, उपलब्धता

Infinix 24Y1 की कीमत 6,799 रुपये है। इसे आप Flipkart से खरीद सकेंगे, जिसके लिए सेल 15 मार्च से शुरू होने की बात कही गई है। टीवी को कंपनी ने अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में लॉन्च किया है। इसका मुकाबला Xiaomi, Thomson, Blaupunkt आदि ब्रैंड्स के साथ होने वाला है जो कम कीमत में स्मार्ट LED TV मार्केट में पेश करते हैं। 
 

Infinix 24Y1 स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस

Infinix 24Y1 में 24 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है और 250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। टीवी में कंपनी ने प्रोसेसर की जानकारी उपलब्ध करवाई है। लेकिन इसमें 512MB रैम और 4GB स्टोरेज की जानकारी दी गई है। टीवी Linux OS पर काम करता है। इसमें बिल्ट इन क्रॉमकास्ट भी दिया गया है। डिस्प्ले डिवाइस में ओटीटी ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube पहले से ही इंस्टॉल होकर आते हैं। इसके रिमोट कंट्रोल में YouTube और Prime Video की हॉट की मिलती है। यानि कि दोनों ऐप्स को आप रिमोट कंट्रोल से एक बटन दबाकर ही चला सकते हैं। उसके लिए टीवी इंटरफेस में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इनफिनिक्स 24वाई 1 में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट हैं, 2 यूएसबी पोर्ट हैं। साथ ही सिंगल बैंड वाईफाई, ईथरनेट पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »