6,749 रुपये में मिल रहा Blaupunkt Smart TV, Flipkart Electronics सेल में मची लूट

Flipkart पर आज से Electronics Sale शुरू हो गई है। 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चलने वाली इस सेल में टीवी और एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

6,749 रुपये में मिल रहा Blaupunkt Smart TV, Flipkart Electronics सेल में मची लूट

Photo Credit: Flipkart

Blaupunkt Sigma में 24 इंच की HD Ready डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Flipkart पर आज से Electronics Sale शुरू हो गई है।
  • ब्लौपंकट स्मार्ट टीवी कई बेहतरीन डील्स के साथ उपलब्ध हैं।
  • Blaupunkt Sigma 24 इंच Smart TV 6,749 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Flipkart पर आज से Electronics Sale शुरू हो गई है। 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चलने वाली इस सेल में टीवी और एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। Flipkart पर अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए किफायती मौका है। ब्लौपंकट स्मार्ट टीवी कई बेहतरीन डील्स के साथ उपलब्ध हैं। इस साल की शुरुआत में ब्लौपंकट टीवी पर भारी बचत करने का सही समय है। फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक और पीएनबी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है। ब्लौपंकट के सिग्मा 24-इंच टीवी समेत अन्य मॉडल पर इस दौरान भारी छूट दी जा रही है।

Flipkart Electronics Sale में Blaupunkt Sigma 3in1 24inch Smart TV 6,749 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस में उपलब्ध है। Blaupunkt स्मार्ट टीवी में 24 इंच की HD Ready डिस्प्ले दी गई है जो कि 300 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इस टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है, जिसके लिए दो बिल्ट इन स्पीकर दिए गए हैं। यह टीवी A35*4 चिपसेट और 2.4 GHz वाई-फाई के साथ आता है।

Blaupunkt का सबसे बड़ा 75 इंच स्मार्ट टीवी इस दौरान 88,999 रुपये में मिल रहा है। Blaupunkt के इस QLED सीरीज वाले टीवी में Google TV का सपोर्ट मिलता है। Blaupunkt का 50-inch TV सेल में 35,999 रुपये में उपलब्ध है, 55 इंच TV की कीमत 39,999 रुपये है और 65 इंच TV को 63,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि Blaupunkt Google TV में 360 डिग्री सराउंड साउंड और डॉल्बी एटम्स टेक्नोलॉजी के साथ 60W स्पीकर्स मिलते हैं। इसके अलावा गूगल एसिस्टेंट के साथ वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है, जिसमें वॉयस कमांड से टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।

Blaupunkt 4K Smart TV के 32 इंच (32CSA7101) Cybersound LED Smart TV को 9,999 रुपये लिस्ट किया गया है, जबकि 40 इंच (40CSA7809) Cybersound LED Smart TV को 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 42 इंच (42CSA7707) Cybersound LED Smart TV 16,999 रुपये में उपलब्ध है। 43 इंच (43CSA7121), Cybersound 4K LED Smart TV सेल में 24,999 रुपये में मिल रहा है। Blaupunkt Cybersound 50 इंच Ultra HD (4K) LED Smart TV (50CSA7007) सेल में 26,499 रुपये में उपलब्ध है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »