GST कम: Samsung, Sony जैसे ब्रांड्स के 75 इंच स्मार्ट TV अब 8 हजार से भी ज्यादा सस्ते होंगे!

भारत में जीएसटी काउंसिल ने आम आदमी को राहत देते हुए कई उत्पादों से जीएसटी को घटाया है और अब सिर्फ दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही लागू होंगी।

GST कम: Samsung, Sony जैसे ब्रांड्स के 75 इंच स्मार्ट TV अब 8 हजार से भी ज्यादा सस्ते होंगे!

Photo Credit: Unsplash/Kevin Woblick

75 इंच स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • Sony Bravia 2 II 75 inch TV फ्लिपकार्ट पर 1,26,990 रुपये में लिस्ट है।
  • Samsung Vivid Pro 75 inch TV फ्लिपकार्ट पर 1,05,990 रुपये में लिस्ट है।
  • Blaupunkt 75 inch Smart TV फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्टेड है।
विज्ञापन

भारत में जीएसटी काउंसिल ने आम आदमी को राहत देते हुए कई उत्पादों से जीएसटी को घटाया है और अब सिर्फ दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही लागू होंगी। वहीं लग्जरी उत्पादों पर जीएसटी 40 प्रतिशत रहेगा। आज हम 32 इंच से बड़े स्मार्ट टीवी पर बात कर रहे हैं जो कि आज घरों की आम जरूरत में से एक हैं। 32 इंच से बड़े स्मार्ट टीवी पर सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी को कम करके 18 प्रतिशत कर दिया है। यानी कि अगर आप नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 22 सितंबर के बाद खरीदारी करने पर भारी बचत हो सकती है।

यहां हम आपको सैमसंग, शाओमी से लेकर पांच 75 इंच स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सस्ते में खरीद पाएंगे। हालांकि यह सस्ती कीमत तभी लागू होंगी जब कंपनियां जीएसटी का पूरा बेनिफिट्स कंंज्यूमर को दें। यह कंपनियों पर निर्भर करेगा कि वह कम जीएसटी से होने वाले लाभ को कितना कस्टमर्स को देती है।

Samsung Vivid Pro 75 inch Smart TV
Samsung Vivid Pro 75 inch Smart TV फ्लिपकार्ट पर 1,05,990 रुपये में लिस्टेड किया गया है। Samsung Vivid Pro 75 inch Smart Tizen TV में 75 इंच की Ultra HD (4K) डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। 

उदाहरण के तौर पर Samsung Vivid Pro 75 inch Smart Tizen TV अभी 1,05,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस टीवी पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगती है, जो कि 22 सितंबर से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगी। फिलहाल 28 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से इस पर 23,185 रुपये टैक्स लगता है, जिसे हटाकर बेस कीमत करीब 82,804.69 रुपये होती है। अब इस पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा तो कीमत करीब 14,904.85 रुपये जीएसटी के हिसाब से 97,709.54 रुपये रह जाएगी। यानी कि पहले के मुकाबले यह टीवी करीब 8,281 रुपये तक सस्ता मिलेगा।

Sony Bravia 2 II 75 inch Google TV
Sony Bravia 2 II 75 inch Google TV फ्लिपकार्ट पर 1,26,990 रुपये में लिस्टेड किया गया है। Sony Bravia 2 II 75 inch Google TV में 75 इंच की Ultra HD (4K) डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। यह टीवी Google TV पर काम करता है। 18 प्रतिशत जीएसटी होने पर कीमत 1,17,068 रुपये हो जाएगी।

Thomson Phoenix 75 inch Smart TV
Thomson Phoenix 75 inch Smart TV ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Thomson Phoenix 75 inch Smart TV में 75 इंच की QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी डॉल्बी विजन एटम्स का सपोर्ट करता है। 18 प्रतिशत जीएसटी होने पर कीमत 64,532.25 रुपये हो जाएगी।

Acer Advanced I Series 75 inch Smart TV
Acer Advanced I Series 75 inch Smart TV ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्टेड हैं। Acer Advanced I Series 75 inch Smart TV में 75 इंच की Ultra HD (4K) LED डिस्प्ले है।  18 प्रतिशत जीएसटी होने पर कीमत 64,532.25 रुपये हो जाएगी।

Blaupunkt 75 inch Smart TV
Blaupunkt 75 inch Smart TV फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है। Blaupunkt 75 inch Smart TV में 75 इंच की QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले दी गई है। गूगल टीवी पर चलने वाला यह टीवी डॉल्बी विजन और एटम्स का सपोर्ट करता है। 18 प्रतिशत जीएसटी होने पर कीमत 64,532.25 रुपये हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »