Argentina vs France: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (FIFA World Cup Final) अब से कुछ देर में, ऐसे देखें लाइव

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।

Argentina vs France: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (FIFA World Cup Final) अब से कुछ देर में, ऐसे देखें लाइव

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण Sports18 और Sports18 HD पर होगा
  • मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।
  • मुकाबले को JioCinema ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (FIFA World Cup Final) 2022 में लियोनल मेसी (Lionel Messi) की कप्तानी वाली अर्जेंटीना का सामना फ्रांस (ARG vs FRA) से होगा। अर्जेंटिना भी दो बार ये कप जीत चुकी है। अब तक के सफर में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस लाजवाब रही है, इसलिए Argentina vs France फाइनल मुकाबला रोचकता की दृष्टि से देखने लायक होगा। अर्जेंटीना बनाम फ्रांस (ARG vs FRA) मैच आज दोनों टीमों के बीच 13वां मैच होगा। वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें चौथी बार एक दूसरे के सामने हैं। 

अर्जेंटिना की टीम ने अभी तक फ्रांस के साथ हुए मुकाबलों में 12 में से 6 में जीत हासिल की है। फ्रांस को केवल तीन में जीत मिली है। 2018 के वर्ल्ड कप में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया था। इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 1930 में खेला गया था। यह मुकाबला उरुग्वे में खेला गया था जिसमें अर्जेंटीना जीत गई थी। आंकड़े आज अर्जेंटीना के पक्ष में हैं लेकिन फ्रांस की टीम भी किसी दृष्टिकोण से कमजोर नहीं है। ऐसे में मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मैच को आप अपने घर बैठे टीवी मोबाइल और अन्य डिवाइसेज पर ओटीटी के माध्यम से देख सकते हैं। 
 

Argentina vs France: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला रविवार, 18 दिसंबर को खेला जाएगा। मैच लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

Argentina vs France: कब शुरू होगा मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।
 

Argentina vs France: कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण Sports18 और Sports18 HD पर हो रहा है। इस मुकाबले को JioCinema ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जो Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »