FIFA World Cup 2022 में फिल्म ‘पठान’ को प्रमोट करेंगे Shahrukh Khan, शेयर किया वीडियो

शाहरुख ने वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। SRK, फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पठान का प्रमोशन कर सकते हैं।

FIFA World Cup 2022 में फिल्म ‘पठान’ को प्रमोट करेंगे Shahrukh Khan, शेयर किया वीडियो

शाहरुख खान फिल्म पठान को फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 18 दिसंबर को प्रमोट करते नजर आएंगे।

ख़ास बातें
  • 18 दिसंबर को फीफा वर्ल्ड कप में पहुंचेंगे शाहरुख खान
  • फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शाहरुख करेंगे फिल्म पठान का प्रमोशन
  • 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी पठान
विज्ञापन
Shah Rukh Khan To Join Fifa World Cup 2022: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) अगले महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म का एक गाना ‘बेशर्म रंग' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। बताया जा रहा है कि किंग खान यानी शाहरुख अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में पहुंचने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी है।

शाहरुख के इस वीडयो के मुताबिक वह 18 दिसंबर को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाले हैं। वीडियो में किंग खान कहते हैं कि ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो। मौसम बिगड़ने वाला है। क्योंकि मैं आ रहा हूं 18 दिसंबर की शाम को फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल देखने और याद रखना पठान रिलीज हो रही है 25 जनवरी को। जबरदस्त एक्शन के लिए हो जाओ तैयार।' शाहरुख के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
 
किंग खान के इस वीडियो को महज चंद घंटों में लाखों लोगों ने देखा है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। किंग अपने फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। शाहरुख खान फिल्म पठान से कई साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले आई उनकी फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड पठान एक एक्शन थ्रिलर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। शाहरुख इस साल कई फ‍िल्‍मों में कैमियो रोल में नजर आए। इनमें लाल सिंह चड्ढा, ब्रह्मास्‍त्र और रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट शामिल हैं। नए साल में शाहरुखन पठान में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »