PUBG की भारत में जल्द हो सकती है वापसी, बन रहा है प्लान B!

यदि सही में वेबसाइट पर हिंदी भाषा की स्क्रिप्ट शामिल की गई थी, तो यह हमें PUBG: New State के भारत लॉन्च पर एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है।

PUBG की भारत में जल्द हो सकती है वापसी, बन रहा है प्लान B!

PUBG: New State को Google Play पर प्री-रजिस्टर किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • PUBG: New State की वेबसाइट के कोड में हिंदी भाषा की स्क्रिप्ट देखी गई है
  • Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है नया पबजी गेम
  • भारत समेत चीन और वियतनाम के लोग फिलहाल नहीं कर सकते रजिस्टर
विज्ञापन
PUBG: New State को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। गेम को पिछले महीने के आखिर में घोषित किया गया था और यह प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए Google Play पर उपलब्ध है। हालांकि यह भारतीय प्लेयर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। यूं तो गेम के पब्लिशन Krafton ने एक बयान में साफ शब्दों में कहा था कि वे गेम को अभी भारत में लॉन्च करने की योजना नहीं बना रहे हैं। इसके बजाय कंपनी भारत में PUBG Mobile की वापसी पर फोकस कर रही है, लेकिन PUBG: New State की आधिकारिक वेबसाइट के सोर्स कोड में कथित तौर पर हिंदी भाषा की एक स्क्रिप्ट देखी गई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी भारत के लिए प्लान बी बना कर चल रही है।

GemWire द्वारा PUBG: New State की वेबसाइट के सोर्स कोड में हिंदी भाषा देखी गई है। गेमिंग पर फोकस करने वाली वेबसाइट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और साथ ही स्क्रिप्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। हालांकि हमारे द्वारा जांचने पर हमने इस स्क्रिप्ट को उस जगह नहीं पाया। स्क्रिप्ट के स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि Krafton ने New State की पूरी वेबसाइट साइट को हिंदी भाषा में भी तैयार किया हुआ था। हालांकि GemWire का कहना है कि उस समय तक भाषा का यह विकल्प केवल स्क्रिप्ट में दिखाई दे रहा था। मुख्य वेबसाइट के भाषा चुनने वाले मेन्यू में हिंदी भाषा का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा था।
 

यदि सही में वेबसाइट पर हिंदी भाषा की स्क्रिप्ट शामिल की गई थी, तो यह हमें PUBG: New State के भारत लॉन्च पर एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है। ऐसा हो सकता है कि Krafton न्यू स्टेट के भारत लॉन्च को लेकर प्लान बी बना कर चल रहा हो। हालांकि कंपनी ने हाल ही में एक बयान में यह साफ शब्दों में कह दिया है कि कंपनी अभी नए गेम को भारत में लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है। इसके बजाय कंपनी का मुख्य फोकस भारत में पबजी मोबाइल को वापस लाना है। कंपनी ने सितंबर 2020 में लगे बैन के बाद नवंबर में PUBG Mobile India की घोषणा भी की थी। Krafton का कहना था कि इस गेम का Tencent के साथ कोई संबंध नहीं है और साथ ही इसे खास भारत के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकि गेम अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।

वहीं, दूसरी ओर एक बयान में केंद्रिय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने PUBG Mobile को हिंसक, अश्लील और आदत लगने वाले गेम्स में से एक बताया है। उनके इस तरह के बयान से पता चलता है कि गेम की वापसी को सरकार का रुख अभी भी नरम नहीं हुआ है। शायद यह भी एक वजह हो सकता है कि Krafton PUBG: New State के भारत लॉन्च के लिए पहले से तैयार रहने की कोशिश में हो। खैर, पबजी मोबाइल की भारत में वापसी होती है या कंपनी बिल्कुल नया PUBG Mobile India या New State भारत में लाती है, ये तो कंपनी और सरकार के बीच एक सफल बातचीत के ऊपर निर्भर करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »