PUBG Mobile की भारत में वापसी पर फिर आई बड़ी खबर

इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार को इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट, गेमिंग और आईटी क्षेत्र में कम से कम तीन सालों का अनुभव होना जरूरी है।

PUBG Mobile की भारत में वापसी पर फिर आई बड़ी खबर

PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile India के लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने चुप्पी साधी हुई है
  • अब कंपनी ने बेंगलुरु कार्यालय के लिए एक नए अधिकारी की तलाश शुरू की है
  • कंपनी ने नौकरी के लिए LinkedIn पर लिस्टिंग पोस्ट की है
विज्ञापन
PUBG Mobile की वापसी को लेकर फिर से बड़ी खबर आई है। PUBG Corporation अपने बेंगलुरु कार्यालय के लिए एक इन्वेस्टमेंट और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट तलाश रहा है। कंपनी ने सहयोगी लेवल के लिए LinkedIn पर नौकरी की लिस्टिंग पोस्ट की है। कंपनी किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A), निवेश आदि से संबंधित टीम्स को सपोर्ट कर सके। हालांकि नौकरी की यह पोस्टिंग वास्तव में भारत में PUBG Mobile की वापसी को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन इतना तो तय है कि कंपनी ने देश में अपना ऑपरेशन पूरी तरह से बंद नहीं किया है।

जॉब लिस्टिंग PUBG Corporation द्वारा LinkedIn पर 18 मार्च की आधी रात को पोस्ट की गई थी। कंपनी अपने बेंगलुरु कार्यालय के लिए एक निवेश और रणनीति (Investment and Strategy) विश्लेषक की तलाश कर रही है। चुने हुए व्यक्ति को "मुख्य कॉर्पोरेट रणनीतिक योजना के प्रोसेस को सपोर्ट करना होगा और भारत और MENA रीजन्स से संबंधित "प्रोसेस और ग्लोबल डील फ्लो इवेल्यूएशन" को भी सपोर्ट करना होगा।

इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार को इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट, गेमिंग और आईटी क्षेत्र में कम से कम तीन सालों का अनुभव होना जरूरी है। उन्हें गेम्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छी रूची होनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब PUBG Corporation ने भारत में नौकरी की लिस्टिंग जारी की हो। इससे पहले अक्टूबर 2020 में भी कंपनी को कई लोगों की तलाश थी। कंपनी ने भारत में एक कॉर्पोरेट डेवलपमेंट डिवीज़न मैनेजर के लिए पोस्टिंग जारी की थी।

जैसा कि हमने बताया कि नौकरी जारी करने का मतलब यह नहीं है कि PUBG Mobile भारत में वापसी कर सकता है। फिलहाल गेम को लेकर सरकार का रुख काफी कड़ा है। हालांकि, यह गेमर्स और फैंस को कुछ उम्मीद जरूर देता है कि PUBG Corporation और उसकी मूल कंपनी Krafton ने इस गेम को लेकर अभी को उम्मीदें नहीं छोड़ी है और कंपनी भारत में निवेश और प्लानिंग को लेकर गंभीर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Comeback
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »