ऐसे खत्म होगा PUBG Mobile का चीनी कनेक्शन, भारत में दोबारा एंट्री की उम्मीद

पबजी कॉर्पोरेशन दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी Krafton Game Union की सहायक कंपनी है। यह पहले से ही PUBG का डेवलपर और प्रकाशक है, जो पीसी और कॉन्सोल के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ऐसे खत्म होगा PUBG Mobile का चीनी कनेक्शन, भारत में दोबारा एंट्री की उम्मीद

PUBG Mobile को अभी तक चीनी कंपनी Tencent Games संभाल रही थी

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के प्रकाशन की सारी ज़िम्मेदारियां PUBG Corporation ने ली
  • पहले चीनी कंपनी Tencent Games संभालती थी मोबाइल वर्ज़न की ज़िम्मेदारियां
  • भारत में पबजी मोबाइल के बैन होने के तुरंत बाद लिया गया यह फैसला
विज्ञापन
PUBG Corporation ने PUBG Mobile फ्रैंचाइज़ी को भारत में शेन्ज़ेन स्थित Tencent Games से अधिकृत करने और देश में अपनी सभी प्रकाशन जिम्मेदारियों को संभालने का फैसला किया है, कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा। नया कदम देश में पबजी मोबाइल के प्रतिबंधित होने के बाद उठाया गया है। याद दिला दें कि पिछले हफ्ते सरकार ने PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को अन्य 116 ऐप्स के साथ बैन कर दिया था। यह भी बता दें कि PUBG Mobile को चीनी कंपनी Tencent द्वारा प्रकाशित किया गया है और यही कंपनी गेम की सभी ज़िम्मेदारी संभालती आई है।

पिछले हफ्ते बुधवार को सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के तुरंत बाद, PUBG Mobile के प्रकाशक Tencent Games ने कहा कि कंपनी भारत में अपने ऐप की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय अधिकारियों से बाच-चीत कर रही है। PUBG Corporation, जो बैटल रोयाल गेम का डेवलपर है, अब देश में टेनसेंट गेम्स से फ्रेंचाइज़ी अपने अधिग्रहण में ले रहा है।

पबजी कॉर्पोरेशन दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी Krafton Game Union की सहायक कंपनी है। यह पहले से ही PUBG का डेवलपर और प्रकाशक है, जो पीसी और कॉन्सोल के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट PUBG Corporation और Tencent Games के बीच साझेदारी के तहत बनाए गए थे।

भारत में टेनसेंट गेम्स से पबजी मोबाइल फ्रैंचाइज़ी प्राप्त करने के अलावा, PUBG Corporation भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ईस्पोर्ट्स और कम्युनिटी इवेंट्स के ज़रिए गेमिंग कम्युनिटी के साथ जुड़ने के तरीकों की खोज कर रहा है।

हालांकि फिलहाल सरकार ने इस बात पर स्पष्टता नहीं दी है कि कंपनी के इस नए कदम से देश में PUBG Mobile पर निर्भर मौजूदा गेमर्स, स्ट्रीमर्स और कम्युनिटी को कोई राहत मिलेगी या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile ban
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »