PUBG Mobile vs FAU-G: PUBG फैंस FAU-G पर पड़े भारी, Google Play पर गिरी रेटिंग

लॉन्च के बाद FAU-G गूगल प्ले पर टॉप फ्री गेम बनकर उभरा था। गेम को लॉन्च होने के 24 घंटों के अंदर ही 50 लाख बार डाउनलोड कर लिया गया था।

PUBG Mobile vs FAU-G: PUBG फैंस FAU-G पर पड़े भारी, Google Play पर गिरी रेटिंग

FAU-G को लॉन्च के 24 घंटे के अंदर 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिले थे

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile फैंस ने FAU-G की रेटिंग्स गिराई
  • बड़े पैमाने पर मिल रहे हैं 1 स्टार रेटिंग
  • लॉन्च के समय 4.5 स्टार रेटिंग थी और अब गिर कर हो गई है 3.5 स्टार
विज्ञापन
FAU-G ने 26 जनवरी को भारत में धमाकेदार एंट्री ली थी और रिलीज़ के 24 घंटे के भीतर गेम ने 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स हासिल कर लिए। हालांकि अब रेटिंग में गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, PUBG Mobile पर प्रतिबंध के तुरंत बाद गेम की घोषणा हुई और इसे आत्मनिर्भर भारत कैंपेन के तहत ज़ोर-शोर से प्रोमोट भी किया गया। प्लेयर्स के बीच गेम को लेकर खासा उत्साह पैदा हो गया था कि आखिरकार भारत में बना एक एक्शन शूटर गेम आने वाला है। प्लेयर्स इसकी तुलना पबजी मोबाइल से करने लगे थे। अब, लॉन्च के बाद क्रिटिक्स और प्लेयर्स की उम्मीदें टूटती नज़र आ रही है। गेम को लेकर नेगेटिव रिव्यू आने शुरू हो गए हैं।

Android के लिए रिलीज़ हुए इस गेम को Google Play पर 1 स्टार रेटिंग दी जा रही है। माना जा रहा है अचानक 1 स्टार रेटिंग की इस बारिश के पीछे PUBG Mobile फैन्स हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के बाद गेम की रेटिंग 4.5 स्टार थी और अब अचानक बढ़े 1 स्टार रेटिंग (FAU-G Ratings Dropped) के चलते कुल रेटिंग में काफी गिरावट आ गई है। खबर लिखने तक, Google Play पर FAU-G की रेटिंग 3.5 दिखाई दे रही थी।

गेम का केवल एक मोड के साथ मैदान में उतरना कहीं न कहीं इसे अधूरा बनाता है। दरअसल, गेम के पबजी मोबाइल पर लगे बैन के तुरंत बाद घोषित होने के चलते प्लेयर्स को उम्मीद थी कि यह पबजी मोबाइल का भारतीय विकल्प है। हालांकि FAU-G को विकसित करने वाली भारतीय गेमिंग कंपनी nCore Games के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने यह साफ कर दिया था कि एफएयू-जी पबजी मोबाइल का विकल्प नहीं है। फिर भी आत्मनिर्भर भारत कैंपेन और पबजी बैन ने प्लेयर्स के मन में काफी उम्मीदें पैदा कर दी थी। रिलीज़ के बाद, कई क्रिटिक्स ने भी गेम को फिलहाल के लिए अधूरा बताया। Gadgets 360 ने भी FAU-G को रिव्यू (FAU-G Reivew in Hindi) किया है। आप इसे यहां पढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: FAU-G Review: PUBG Mobile से बेहतर?

बता दें कि लॉन्च के बाद एफएयू-जी गूगल प्ले पर टॉप फ्री गेम बनकर उभरा था। गेम को लॉन्च होने के 24 घंटों के अंदर ही 50 लाख बार डाउनलोड कर लिया गया था। इससे गेम को लेकर बनी हाइप का साफ पता चलता है।

FAU-G अभी सिर्फ एक सिंगल प्लेयर कैंपेन गेम में ही उपलब्ध है। हालांकि डेवलपर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही इसमें दो अन्य मोड्स को भी जोड़ा जाएगा। इनमें फ्री-टू-ऑल और बैटल रोयाल मोड शामिल हैं। उम्मीद है कि इन दोनों मोड्स के आने के बाद रेटिंग्स में कुछ सुधार देखने को मिले और PUBG Mobile फैन्स को FAU-G पसंद आए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »