• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • FAU G गेम भारत में लाइव, PUBG Mobile से टक्कर देने के लिए ऐसे करें फ्री डाउनलोड और इंस्टॉल

FAU-G गेम भारत में लाइव, PUBG Mobile से टक्कर देने के लिए ऐसे करें फ्री डाउनलोड और इंस्टॉल

FAU-G (Fearless and United Guards) भारत में PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर डाउनलोड के लिए गूगल प्ले (Google Play) पर उपलब्ध हो गया है

FAU-G गेम भारत में लाइव, PUBG Mobile से टक्कर देने के लिए ऐसे करें फ्री डाउनलोड और इंस्टॉल

FAU-G गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन पिछले साल दिसंबर 2020 से ही शुरू हो गए थे।

ख़ास बातें
  • FAU-G की घोषणा पिछले साल सितंबर 2020 में अक्षय कुमार ने की थी
  • FAU-G अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है
  • FAU-G को iOS यूजर्स के लिए अभी रिलीज नहीं किया गया है
विज्ञापन
FAU-G (Fearless and United Guards) भारत में PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर डाउनलोड के लिए गूगल प्ले (Google Play) पर उपलब्ध (FAU-G Launched India) हो गया है। इस गेम को nCore Games ने डेवलप किया है। पिछले साल भारत में PUBG Mobile को 100 से चाइनीज ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। इसी समय nCore ने सितंबर में भारत में FAU-G की घोषणा (PUBG Mobile vs FAU-G) की थी। शुरुआत में इसे पिछले साल नवंबर में ही रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसकी लॉन्च डेट अगले साल 2021 तक टल गई। लेकिन आज 26 जनवरी (Republic Day 2021) 2021 को इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 
FAU-G गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन पिछले साल दिसंबर 2020 से ही शुरू हो गए थे। हाल में nCore Games के फाउंडर Vishal Gondal ने जानकारी दी थी कि इसे गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उसे 40 लाख से ज्यादा यूजर्स का साथ मिल चुका है। Vishal Gondal ने पुष्टि की है कि बैटल रॉयल मोड और PvP [प्लेयर vs प्लेयर] मोड्स को जल्द ही लाया जाएगा।
 

How to Install and Download FAU-G Free in Mobile

 
FAU-G गेम फ्री डाउनलोड के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है। यूजर्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको इसके लिए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना होगा। डेवलपर्स के मुताबिक यह गेम एंड्रॉयड 8 (Android 8) और उससे ऊपर के वर्जन के लिए कॉम्पेटिबल है। गेम के अंदर लेवल में आगे बढ़ने के लिए इन-ऐप खरीदारी हो सकती है। हालांकि iOS यूजर्स के लिए इस गेम को कब डाउनलोड किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।    

FAU-G के बारे में घोषणा बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पिछले साल सितंबर में की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि इस गेम से कमाया गया 20 पर्सेंट रेव्यू भारत के वीर ट्रस्ट में दान किया जाएगा। एक इंटरव्यू में Vishal Gondal ने कहा था कि शुरुआत में इस गेम में सिंगल प्लेयर और को-ऑपरेटिव प्ले ऑफर किया जाएगा, लेकिन बाद में इसके लिए रोयल मोड और PvP [player versus player] मोड्स को भी लाया जाएगा।     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FAU G, FAU G Launched India, PUBG, PUBG vs FAU g
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »