FAU-G Review: PUBG Mobile से बेहतर?

FAU-G Review in Hindi: FAU-G में चर्चा के लिए और खेलने बहुत अधिक कंटेंट नहीं है। यह केवल सिंगल-प्लेयर कैंपेन के साथ आता है। गेम में आपका किरदार लेफ्टिनेंट सिंह हैं।

FAU-G Review: PUBG Mobile से बेहतर?

FAU-G Review in Hindi: एफएयू-जी का डाउनलोड साइज़ 460MB से अधिक है

ख़ास बातें
  • FAU-G को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज़ किया गया है
  • गेम में फिलहाल सिंगल-प्लेयर कैंपेन मोड शामिल है
  • डेवलपर्स जल्द दो नए मोड्स जोड़ेंगे
विज्ञापन
FAU-G Review in Hindi: FAU-G का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था और आखिरकार भारतीयत गेमिंग कंपनी द्वारा विकसित यह एक्शन शूटर मोबाइल गेम ने गूगल प्ले पर दस्तक दे दी है। यह गेम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर लाइव हुआ और यह रिव्यू लिखने तक एक मिलियन यानी 10 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। FAU-G को nCore Games द्वारा विकसित किया गया है, जो कि बैंगलोर में स्थित एक स्टूडियो है। गेम को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा भी प्रमोट किया गया है, जो इसके विकास में भी शामिल थे। अब बात आती है कि FAU-G (एफएयू-जी) मोबाइल गेम वास्तव में है कैसा? हमने Android पर एफएयू-जी डाउनलोड किय और ये है इसका रिव्यू।

FAU-G में चर्चा के लिए और खेलने बहुत अधिक कंटेंट नहीं है। यह केवल सिंगल-प्लेयर कैंपेन के साथ आता है। गेम में आपका किरदार लेफ्टिनेंट सिंह हैं। आपकी रेजिमेंट पर गालवान घाटी में चीनी विरोधियों द्वारा घात लगाई जाती है। गेमप्ले काफी सिंपल है, जिसमें दुश्मनों के झुंड के साथ लड़ाई झगड़े होते हैं और दुखद बात यह है कि गेमप्ले या कॉम्बेट में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते। गेम में हथियारों के नाम पर केवल डंडे मिलते हैं, बाकि आपके लात-घूसे ही बरसाने होते हैं। कहीं न कहीं यहां गलवान घाटी की असल झड़प की नकल करने की कोशिश की गई है, क्योंकि वहां भी दोनों सेनाओं के बीच लात-घूसों और लाठी-डंडों से झड़प हुई थी। ब्रॉलर मैकेनिक्स में केवल दो बटन हैं, पहला 'हिट' और दूसरा 'ब्लॉक', जिसमें से आपको 'ब्लॉक' बटन की शायद ही कहीं आवश्यकता पड़े। इसमें आपको कहीं-कहीं ऐसे स्थान भी मिलेंगे, जहां आप अपनी हेल्थ को वापस बढ़ा सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया कि गेम काफी सिंपल है, जिसका मतलब है कि आप गेम के पूरे कैंपेन को केवल एक बटन को बार-बार टैप करके खत्म कर सकते हैं। इसे दूसरे शब्द में बोरिंग भी कहा जा सकता है। कुछ दिलतस्प हिंदी डायलोग भी हैं, लेकिन वे भी बार-बार दोहराए जाते हैं। शुरुआत में आपको यह अच्छे लगंगे, लेकिन हो सकता है कि आप इनसे जल्द ही बोर हो जाएं। ग्राफिक्स की बात करें तो 2021 में लॉन्च हुए गेम के हिसाब से ग्राफिक्स काफी पुराने लगते हैं। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि nCore Games का कहना है कि डेवलपर गेम में जल्द 'Free For All' और 5v5 'Team Deathmatch' मोड भी जोड़ेगा। उम्मीद है कि ये दो मोड FAU-G को अधिक रोमांचक बनाएंगे।

nCore के सह-संस्थापक विशाल गोंडल के अनुसार, गेम को बनाने के लिए एक असल भारतीय कहानी से प्रेरणा ली गई है। लेकिन कहीं न कहीं गेम में और भी बहुत कुछ जोड़ा जा सकता था, जैसे कि स्टेल्थ, नए कॉम्बेट सेट, अलग-अलग तरह के दुश्मन या मिशन और अनलॉक करने के लिए नए आइटम्स।

वर्तमान स्थिति में, FAU-G का गेमप्ले बहुत छोटा और अधूरा महसूस होता है। उम्मीद है कि भविष्य में इसे कुछ अच्छे अपडेट मिले और इसमें कई नई चीज़े जोड़ी जाए, लेकिन फिलहाल के लिए इतने छोटे और अधूरे गेम के लिए ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता। डेवलपर्स ने शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया था कि FAU-G का उद्देश्य PUBG Mobile की जगह लेना नहीं है।

गेम को देखने के बाद, यह स्पष्ट है कि डेवलपर कुछ अलग और नया बनाना चाहता था, और टीम इसके लिए श्रेय की हकदार है। हालांकि, गेम में अभी कुछ मोड्स जोड़े जाने बाकी हैं। बेहतर होता यदि गेम की घोषणा या रिलीज़ इसके ऊपर कुछ और काम करने के बाद होती। FAU-G गूगल प्ले पर 460MB से अधिक साइज़ में आता है और इस हिसाब से यह बहुत अधिक मनोरंजन की पेशकश नहीं करता है, लेकिन नए मोड के आने के साथ, हो सकता है हमारा नज़रिया बदल जाए।
 

खूबियां:

ऑरिजनल आईपी
सिंगल कंट्रोल्स
अनूठी भारतीय सेटिंग
 

कमियां:

औसत ग्राफिक्स
कंटेंट की कमी
बोरिंग

रेटिंग (10 में से): 5
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »