• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • गेमिंग के शौकीनों के लिए सुनहरा मौका! iQOO देगा Rs 10 लाख, जानें कैसे करें CGO के लिए अप्लाई?

गेमिंग के शौकीनों के लिए सुनहरा मौका! iQOO देगा Rs 10 लाख, जानें कैसे करें CGO के लिए अप्लाई?

इससे जुड़ने के बेनिफिट्स की बात करें, तो iQOO का कहना है कि CGO को उनकी लीडरशिप टीम के साथ काम कर गेमिंग स्मार्टफोन्स पर इनपुट देने का मौका मिलेगा।

गेमिंग के शौकीनों के लिए सुनहरा मौका! iQOO देगा Rs 10 लाख, जानें कैसे करें CGO के लिए अप्लाई?

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • इस रोल के लिए आवेदन iQOO इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर होगा
  • 30 मार्च 2025 होगी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
  • CGO को iQOO Connect के 20 लाख से ज्यादा मेंबर्स के साथ काम करने का मौका
विज्ञापन
iQOO ने 2025 के लिए अपने Chief Gaming Officer (CGO) की खोज शुरू कर दी है। इस अनोखे मौके के तहत, 18 से 25 साल की उम्र के गेमिंग के शौकीनों को स्मार्टफोन को-क्रिएट करने, eSports इवेंट्स को लीड करने और भारत के टॉप गेमर्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि चुने गए CGO को 10 लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं।

iQOO ने प्रेस रिलीज में बताया, इस रोल के लिए आवेदन iQOO इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 मार्च 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। कंपनी का मकसद भारत की गेमिंग कम्युनिटी को और अधिक मजबूत बनाना है, जिससे युवा गेमर्स अपने पैशन को करियर में बदल सकें। CGO को iQOO Connect के 20 लाख से ज्यादा मेंबर्स और टॉप ईस्पोर्ट्स लीडर्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

इससे जुड़ने के बेनिफिट्स की बात करें, तो iQOO का कहना है कि CGO को उनकी लीडरशिप टीम के साथ काम कर गेमिंग स्मार्टफोन्स पर इनपुट देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन्स को एक्सक्लूसिव एक्सेस करने और टेस्टिंग का मौका भी होगा। इसके अलावा, ग्लोबल गेमिंग इवेंट्स में iQOO का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर iQOO के सीईओ निपुण मार्या ने कहा (अनुवादित) "हमें हमेशा से भारत के गेमिंग कम्युनिटी की पावर पर विश्वास रहा है और हमारे पिछले CGO हंट को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने इसकी पुष्टि की है। हमारी कम्युनिटी से अनगिनत रिक्वेस्ट प्राप्त करने के बाद, हम जानते थे कि हमें इसे वापस लाना होगा। iQOO में, हम युवा गेमिंग उत्साही लोगों को ईस्पोर्ट्स इंडस्ट्री में कदम रखने और भारत में मोबाइल गेमिंग के भविष्य को आकार देने के लिए एक मंच देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक I.P के रूप में CGO के साथ, हम क्वेस्टर्स के लिए अपने जुनून को पेशे में बदलने और विजन का हिस्सा बनने के अवसर बनाना जारी रखते हैं।"

iQOO ने हाल ही में Dynamo Gaming, GamerFleet, Mortal, Payal Gaming, Scout, Shreeman Legend और UnGraduate Gamer जैसे भारत के 7 बड़े गेमिंग इनफ्लुएंसर्स के साथ पार्टनरशिप की है। ये गेमिंग आइकॉन्स iQOO के स्मार्टफोन्स को टेस्ट कर रहे हैं और परफॉर्मेंस को सर्टिफाई कर रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQoo, iQOO Chief Gaming Officer, iQOO CGO
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »