Console Gaming

Console Gaming - ख़बरें

  • गेमर्स को बड़ा झटका! Xbox के बढ़े दाम, 1 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें
    Microsoft ने अपने Xbox कंसोल लाइनअप की नई ग्लोबल प्राइसिंग का ऐलान किया है। 1 अगस्त 2026 से Xbox के 512GB मॉडल की कीमत 100 डॉलर और 1TB मॉडल की कीमत 150 डॉलर तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने साथ ही 2TB वेरिएंट को बंद करने का फैसला भी लिया है। Microsoft का कहना है कि मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी Buy Now, Pay Later, 0% APR फाइनेंसिंग और ट्रेड-इन जैसे नए प्रोग्राम भी शुरू कर रही है।
  • PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
    Nexon का शूटिंग गेम ARC Raiders दुनियाभर में 1.6 करोड़ से ज्यादा कॉपी बेच चुका है। कंपनी ने अपनी Q1 2026 रिपोर्ट में बताया कि यह उसके इतिहास का सबसे सफल गेम लॉन्च बन गया है। सिर्फ Q1 2026 के दौरान गेम की 46 लाख कॉपी बिकी हैं। कंपनी के मुताबिक एक्टिव प्लेयर्स में से आधे से ज्यादा यूजर्स 100 घंटे से ज्यादा गेम खेल चुके हैं। Nexon अक्टूबर में Frozen Trail नाम का बड़ा अपडेट भी जारी करेगी, जिसमें नए गेमप्ले फीचर्स और कॉस्मेटिक आइटम्स शामिल होंगे। इसके अलावा गेम को चीन में ISBN लाइसेंस भी मिल गया है।
  • इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
    Capcom ने खुलासा किया है कि उसका नया साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंचर गेम Pragmata रिलीज के 16 दिनों के अंदर 20 लाख कॉपियां बेच चुका है। इससे पहले गेम ने सिर्फ दो दिनों में 10 लाख कॉपियों की बिक्री हासिल की थी। कंपनी के मुताबिक Pragmata की सफलता के पीछे प्लेबल डेमो, अग्रेसिव मार्केटिंग और इमोशनल स्टोरीलाइन के साथ यूनिक गेमप्ले बड़ा कारण रहे हैं। Capcom USA के COO Rob Dyer ने संकेत दिए हैं कि Pragmata को आगे चलकर मल्टी-टाइटल फ्रेंचाइजी बनाया जा सकता है। गेम की कहानी Hugh और android साथी Diana के आसपास घूमती है।
  • Sony लाएगा पावरफुल पोर्टेबल PS6? नए लीक में हुए बड़े खुलासे
    Sony के अपकमिंग PS6 Portable हैंडहेल्ड कंसोल को लेकर नए लीक सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस PS4 और PS5 गेम्स को नेटिव तरीके से चला सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें Canis APU दिया जाएगा, जो मल्टी-जनरेशन गेम सपोर्ट करेगा। हालांकि, इसमें फिजिकल डिस्क सपोर्ट नहीं हो सकता, जिससे यूजर्स को डिजिटल गेम्स पर निर्भर रहना पड़ेगा। PS6 और PS6 Portable के 2027 में लॉन्च होने की संभावना है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
    Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल महीने के लिए नए गेम्स का ऐलान किया है। इस बार Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे बड़े टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Warriors: Abyss और Monster Train जैसे गेम्स भी लाइनअप का हिस्सा हैं। वहीं Classics Catalogue में Wild Arms 4 को जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Essential मेंबर्स के लिए भी कुछ गेम्स पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
  • गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
    Sony ने अपने PlayStation 5 कंसोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 2 अप्रैल से लागू होगी। इस बदलाव के बाद PS5 के सभी मॉडल्स, जिसमें स्टैंडर्ड, डिजिटल और Pro वर्जन शामिल हैं, पहले से काफी महंगे हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमिक प्रेशर है। पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब PS5 की कीमत बढ़ाई गई है, जिससे कुल कीमत में $100 तक का इजाफा हो चुका है। फिलहाल भारत में नई कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले समय में बदलाव संभव है।
  • PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
    Sony का PS5 Pro कंसोल हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में CFI 7121 मॉडल नंबर देखा गया है, जिसे PS5 Pro से जोड़ा जा रहा है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग किसी डिवाइस के लॉन्च से कुछ समय पहले सामने आती है। फिलहाल Sony ने भारत में PS5 Pro के लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह कंसोल भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • Amazon Grand Gaming Days Sale: गेमिंग लैपटॉप से लेकर डेस्कटॉप, गेमिंग कंसोल, हेडसेट और एक्सेसरीज पर बंपर डील, मात्र 549 से शुरू कीमत
    Amazon Grand Gaming Days सेल में गेमिंग लैपटॉप, डेस्कटॉप, कीबोर्ड, गेमिंग कंसोल और हेडसेट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में एचडीएफसी कार्ड और एसबीआई कार्ड से भुगता पर भारी बचत हो सकती है। इस सेल में ब्रांडेड गेमिंग गैजेट्स पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल 28 मई 2025 तक जारी रहेगी।
  • MSI ने टीज किया 32GB RAM, Windows 11 वाला MSI Claw पोर्टेबल गेमिंग कंसोल!
    अपकमिंग MSI Claw हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल Intel Meteor Lake प्रोसेसर, विशेष रूप से Core Ultra 7 155H SKU पर काम करेगा। यह प्रोसेसर 16 कोर और 22 थ्रेड्स के साथ आता है, जो ROG Ally और Lenovo Leigon Go में मौजूद Ryzen Z1 Extreme को मात देता है।
  • Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल 12 जुलाई को भारत में होगा लॉन्‍च, उससे पहले हो रही फ्लैश सेल, जानें प्राइस
    Asus ROG Ally : Asus ROG Ally की कीमत भारत में 69,990 रुपये है। इसे आसुस ई-शॉप, फ्लिपकार्ट के अलावा देश में कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और आरओजी स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
  • Sony PS5 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 5 हजार सस्ती कीमत में मिल जाएगा प्लेस्टेशन
    Sony ने अब अपने PS5 गेमिंग कंसोल के सभी वेरिएंट पर लिमिटेड पीरियड के लिए 5 हजार रुपये के डिस्काउंट की घोषणा की है।
  • PC और कंसोल पर 12 जनवरी से Free में खेल सकेंगे PUBG, ऐसे करें रजिस्‍ट्रेशन
    क्रिएटिव डायरेक्टर डेव कर्ड Dave Curd के अनुसार, PUBG अब PC के लिए फ्री-टू-प्ले होगा। गेम को 12 जनवरी 2022 से फ्री-टू-प्ले करने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्री रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो गया है।
  • PUBG में Sanhok मैप का बदलेगा मिज़ाज, 22 जुलाई को मिलेगा नया अपडेट
    PUBG Update 8.1 में एक नया डिकॉय ग्रेनेड भी जोड़ा जाएगा। इसे दुश्मनों को ध्यान भटकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि उन्हें लगे है कि प्लेयर या उसकी टीक कहीं और मौजूद है या हमला किसी अन्य दिशा से हो रहा है।

Console Gaming - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »