• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान ने क्यों ट्वीट किया 26 साल पहले आई इस हिट फिल्म का नाम! फैंस हो गए बेताब

शाहरुख खान ने क्यों ट्वीट किया 26 साल पहले आई इस हिट फिल्म का नाम! फैंस हो गए बेताब

हॉलीवुड फिल्म की बात करें तो Gattaca फिल्म 1997 में आई थी।

शाहरुख खान ने क्यों ट्वीट किया 26 साल पहले आई इस हिट फिल्म का नाम! फैंस हो गए बेताब

शाहरुख खान के ट्वीट के बाद फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है।

ख़ास बातें
  • फिल्म की बात करें तो Gattaca फिल्म 1997 में आई थी।
  • इसमें एथन हॉक, उमा थुरमन और जूड लॉ को मेन कैरेक्टर में दिखाया गया है।
  • शाहरुख का ये ट्वीट उनके स्ट्रगल से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख ने फिल्म पठान से चार साल बाद वापसी की है। उनके कमबैक को लेकर अब एक और ट्वीट तेजी से वायरल हो गया है। फैंस उनकी फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पठान को शाहरुख की कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जाने लगा है, और शायद वजह भी यही लग रही है कि फैंस के बीच फिल्म इतनी पॉपुलर हो रही है। लेकिन कमबैक शब्द को लेकर शाहरुख खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद 26 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म चर्चा में आ गई है। क्या है पूरा मामला, हम आपको बताते हैं। 

पठान की ताबड़तोड़ कमाई इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। यहां तक कि फिल्म को शाहरुख खान की कमबैक फिल्म भी कहा जाने लगा है। लेकिन शाहरुख खान ने अपने एक ट्वीट में हॉ़लीवुड फिल्म गैटेका का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है (हिंदी में अनुवादित), 'गैटेका मूवी! मैंने वापस आने के लिए कुछ भी नहीं बचाया है। मुझे लगता है कि जिंदगी थोड़ी सी ऐसी ही है। आप अपनी वापसी की योजना बनाने के लिए नहीं बने हैं ... आप आगे बढ़ने के लिए बने हैं। वापस मत आइए। जबकि तुमने जो भी शुरू किया था, उसे पूरा करने की कोशिश करो। एक 57 साल के आदमी की सलाह।'

इस हॉलीवुड फिल्म की बात करें तो Gattaca फिल्म 1997 में आई थी। यह एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें एथन हॉक, उमा थुरमन और जूड लॉ को मेन कैरेक्टर प्ले में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कुछ यूं थी कि इसमें जेनेटिक्स की मदद से कोई व्यक्ति अपनी क्षमता को जान सकता था। इस बीच एक लड़के ने अपनी किस्मत को चमकाने के लिए सबसे झूठ बोला और अपने सपने पूरे करने की कोशिश की। शाहरुख का ये ट्वीट उनके स्ट्रगल से जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्वीट के बाद फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है और वे इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होंगे। लेकिन यह फिल्म भारत में किसी भी ओटीटी पर उपलब्ध नहीं है। आप इसे इंटरनेट पर सर्च करके किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। पठान फिल्म की बात करें तो, इसकी सक्सेस का परचम तीसरे दिन भी लहराता दिखाई दिया। फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में तीसरे दिन 300 करोड़ को पार कर गई। यानि कि हर दिन यह फिल्म लगभग 100 करोड़ का कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर यह आज यानि, शनिवार को भी ऐसे ही कलेक्शन ट्रेंड दिखाती है तो कोई हैरानी नहीं होगी कि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म पहले वीकेंड में ही विश्व स्तर पर 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर जाए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  2. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  3. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  4. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  5. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  6. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  7. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  8. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  9. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  10. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »