• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Shaakuntalam Box Office Collection Day 3: 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर पड़ी सुस्त, पहले वीकेंड में सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन

Shaakuntalam Box Office Collection Day 3: 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर पड़ी सुस्त, पहले वीकेंड में सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन

शाकुंतलम मूवी को हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है।

Shaakuntalam Box Office Collection Day 3: 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर पड़ी सुस्त, पहले वीकेंड में सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन

फिल्म 'शाकुंतलम' ने रिलीज के दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

ख़ास बातें
  • सामंथा इस फिल्म में लीड रोल में हैं।
  • यह फिल्म भारत के प्रसिद्ध कवि कालिदास की मशहूर रचना पर आधारित है।
  • फिल्म में दुष्यंत का किरदार देव मोहन ने जीवंत किया है।
विज्ञापन
Shaakuntalam Box Office Collection Day 3: एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज का आज तीसरा दिन है। फिल्म को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिलता दिख रहा है। सामंथा रूथ प्रभु साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी इस नई फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कुछ हिस्सा कवि कालिदास की रचना से प्रेरित है। सामंथा के साथ इस फिल्म में एक्टर देव मोहन, जो कि एक मलयालम एक्टर हैं, भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि शाकुंतलम की अब तक की परफॉर्मेंस कैसी रही है और इसने 3 दिनों में अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 

फिल्म 'शाकुंतलम' ने रिलीज के दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की ओपनिंग अच्छी कही जा रही थी। लेकिन रिलीज के दूसरे दिन यानि शनिवार को इसकी कमाई घटकर आधी रह गई। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानि कि दो दिनों में यह फिल्म कुल 4.85 करोड़ रुपये ही कमा पाई। अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी अनुमानित रूप में सामने आ गया है। Sacnilk के अनुसार, शाकुंतलम की तीसरे दिन की कमाई 2 करोड़ रुपये पर सिमट सकती है। यानि कि फिल्म का तीन दिनों का कुल कलेक्शन 6.85 करोड़ रुपये तक हो सकता है। 

शाकुंतलम मूवी को हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है, और इसे 80 करोड़ रुपये में बनाया गया है। अधिकतर शूटिंग हैदराबाद के स्टूडियो में ही हुई है। लेकिन बजट के लिहाज से फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस काफी सुस्त नजर आ रही है और यह फिल्म अपना बजट शायद ही पूरा कर पाए, ऐसा कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। फिल्म के लिए बुरी खबर ये है कि जो कमाई के आंकड़े सामने आए हैं वे सभी भाषाओं को मिलाकर हैं।

बता दें सामंथा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म में दुष्यंत का किरदार देव मोहन ने जीवंत किया है। अन्य स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रकाश राज, अल्लू अरहा, कबीर बेदी, सचिन खेडेकर, मोहन बाबू, गौतमी मधू भी नजर आए हैं। फिल्म में दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को जीवंत किया गया है। यह फिल्म भारत के प्रसिद्ध कवि कालिदास की मशहूर रचना पर आधारित है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »