फिल्म शाकुंतलम जल्द होगी रिलीज, सामंथा रुथ की है मुख्य भूमिका

सामंथा रुथ की फिल्म ‘शाकुंतलम’ जल्द सिनेमाघरों में एंट्री के लिए तैयार है। फिल्म को 17 फरवरी को रिलीज किया जाएगा

फिल्म शाकुंतलम जल्द होगी रिलीज, सामंथा रुथ की है मुख्य भूमिका

सामंथा रुथ प्रमु की फिल्म 'शकुंतलम' का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 17 फरवरी से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

ख़ास बातें
  • शकुंतलम के ट्रेलर को 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा
  • फिल्म ‘शकुंतलम’ सिनेमाघरों में 17 फरवरी को रिलीज किया जाएगा
  • शकुंतलम 17 फरवरी को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी
विज्ञापन
Shaakuntalam Trailer Release Date: एक्ट्रेस सामंथा रुथ की फिल्म ‘शाकुंतलम' से सिनेमाघरों में एंट्री करने को तैयार है। इस फिल्म को 17 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे गुनाशेखर ने डायरेक्ट कियाहै। फिल्म ‘यशोदा' के बाद यह सामंथा की पहली रिलीज फिल्म होगी। शाकुंतलम में जबरदस्त वीएफएक्स, स्टोरीलाइन और विजुअल्स देखने को मिलेंगे। सामंथा ने हाल ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की डेट को लेकर पोस्ट शेयर किया है।

शाकुंतलम को सामंथा के लिए एक गेमचेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। इस फिल्म में वह नए रूप  में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इस फिल्म के डबिंग स्टूडियो से पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का इशारा किया था कि उन्होंने इस फिल्म में काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म के प्रोड्यूसर इसके ट्रेलर को जल्द ही रिलीज करेंगे। शाकुंतलम के ट्रेलर को 9 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
 

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए यह बताया था कि वह इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए डबिंग कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में कला को इलाज के तौर पर बताया था। उन्होंने लिखा था, ‘दुनिया में मेरे पागलपन, दुख, और खुद के लॉस के लिए कला ही मेरा इलाज है और इसके माध्यम से मैं खुद ठीक हो जाऊंगी।‘ 

शाकुंतलम, एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जिसे गुनाशेखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म कालीदास के नाटक ‘शकुंतला' पर आधारित है। इसमें देव मोहन को राजा दुष्यंत के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा मोहन बाबू, गौतमी, अदिति बालन और अनन्या नगल्ला सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। शकुंतलम 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »