• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Salaar Part 1: Ceasefire OTT Release date : प्रभास की फ‍िल्‍म ‘सालार’ ओटीटी पर आ रही, तारीख नोट कर लें!

Salaar Part 1: Ceasefire OTT Release date : प्रभास की फ‍िल्‍म ‘सालार’ ओटीटी पर आ रही, तारीख नोट कर लें!

Salaar Part 1: Ceasefire OTT Release date : सालार का पहला पार्ट दुनियाभर में 22 दिसंबर को रिलीज हुआ था।

Salaar Part 1: Ceasefire OTT Release date : प्रभास की फ‍िल्‍म ‘सालार’ ओटीटी पर आ रही, तारीख नोट कर लें!

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म ने अबतक दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार किया है।

ख़ास बातें
  • Salaar Part 1 Ceasefire हो रही नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज
  • कल ओटीटी पर रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • नेटफ्लिक्‍स ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में दी है जानकारी
विज्ञापन
Salaar Part 1 : साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म ‘सालार' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है यानी आप इस फ‍िल्‍म को घर बैठे अपने मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर देख पाएंगे। सालार का पहला पार्ट दुनियाभर में 22 दिसंबर को रिलीज हुआ था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म ने अबतक दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार किया है। तमाम भाषाओं में दर्शकों ने फ‍िल्‍म को सराहा। अब इस फ‍िल्‍म का डिजिटल प्रीमियर करने की तैयारी है।    
 

कहां रिलीज होगी फ‍िल्‍म? 

Netflix ने शुक्रवार को ऐलान किया कि ‘Salaar Part 1: Ceasefire' को उसके प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 
 

कब रिलीज होगी फ‍िल्‍म? 

Netflix पर यह फ‍िल्‍म 20 जनवरी से स्‍ट्रीम की जा सकेगी। यानी कुछ घंटों बाद ही आप इस फ‍िल्‍म को देख सकते हैं। 
   

किन भाषाओं में रिलीज होगी फ‍िल्‍म 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में Netflix ने बताया है कि फ‍िल्‍म को तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। 
 

क्‍या हिंदी में रिलीज होगी फ‍िल्‍म?  

हालांकि नेटफ्लिक्‍स ने यह नहीं बताया है कि फ‍िल्‍म हिंदी में आएगी या नहीं। 
 

प्रभास ने निभाई है मुख्‍य भूमिका 

सालार में मुख्‍य भूमिका निभाई है अभिनेता प्रभास ने। बाहुबली ऐक्‍टर को लंबे वक्‍त बाद ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म मिली है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि फ‍िल्‍म दुनियाभर में अबतक 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। मेकर्स ने फ‍िल्‍म को 2 पार्ट में रिलीज करने की योजना बनाई है। फ‍िल्‍म का सेकंड पार्ट अगले साल यानी 2025 तक रिलीज किया जा सकता है। 

प्रभास के अलावा इस फ‍िल्‍म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, टीनू आनंद, बॉबी सिम्हा, देवराज, जॉन विजय और श्रेया रेड्डू जैसे कलाकार हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »