• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Animal ने बुधवार को कितने कमाए? टोटल कलेक्‍शन 467 करोड़ पहुंचा! OTT रिलीज पर आया यह अपडेट, जानें

Animal ने बुधवार को कितने कमाए? टोटल कलेक्‍शन 467 करोड़ पहुंचा! OTT रिलीज पर आया यह अपडेट, जानें

Animal Collection Day 13 : फ‍िल्‍म इस हफ्ते भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।

Animal ने बुधवार को कितने कमाए? टोटल कलेक्‍शन 467 करोड़ पहुंचा! OTT रिलीज पर आया यह अपडेट, जानें

यह फ‍िल्‍म हर रोज डबल डिजिट में कारोबार कर रही है।

ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म हर रोज कर रही डबल डिजिट में कमाई
  • अबतक 467 करोड़ रुपये का कारोबार हो गया है
  • ओटीटी रिलीज में कट किए गए सीन्‍स में दिखाई दे सकते हैं
विज्ञापन
Animal Collection Day 13 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन वीकडेज में भी अच्‍छा है। यह फ‍िल्‍म हर रोज डबल डिजिट में कारोबार कर रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि फ‍िल्‍म का भारत में कुल कलेक्‍शन अबतक 467 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फ‍िल्‍म इस हफ्ते 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा देश में पार कर सकती है। बड़ी संख्‍या में फैंस ‘एनिमल' की ओटीटी रिलीज का इंतजार रहे हैं, उससे जुड़ा एक अपडेट भी सामने आया है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चला है कि ‘एनिमल' ने बुधवार को भारत में लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह शुरुआती अनुमान है। गैजेट्स 360 हिंदी आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। Sacnilk का डेटा यह भी बताता है कि रणबीर की फ‍िल्‍म की भारत में कमाई अबतक 467.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।    

अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि यह फ‍िल्‍म इस हफ्ते भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज से जुड़ा एक अपडेट भी सामने आया है। दरअसल फ‍िल्‍म को कई कट के साथ थिएटर्स में रिलीज किया गया था। जो कट लगे उनमें एक रणबीर और बॉबी देओल का किस सीन भी था, जिसे थिएटर्स में नहीं दिखाया गया। बताया जाता है कि यह सीन फ‍िल्‍म के ओटीटी वर्जन में आ सकता है। 

द  क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा, दो भाई एक-दूसरे को मारना चाहते हैं, लेकिन उनमें एक-दूसरे के लिए प्यार है। उन्‍होंने बताया कि क्लाइमेक्स सीक्वेंस में बैकग्राउंड स्‍कोर बज रहा है। बॉबी ने खुलासा किया कि फ‍िल्‍म में उनका रणबीर कपूर के साथ एक किसिंग सीन है। मेकर्स ने उस सीन को हटा दिया। यह डिजिटल रिलीज में आ सकता है। खबरें हैं कि एनिमल को अगले महीने 14 या 15 जनवरी तक ओटीटी पर लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज किया जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »