• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Mirzapur 3 Trailer : मिर्जापुर सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज, हर सेकंड गोलियों की तड़तड़ाहट, सबसे आखिर में दिखे कालीन भैया पड़े भारी!

Mirzapur 3 Trailer : मिर्जापुर सीजन-3 का ट्रेलर रिलीज, हर सेकंड गोलियों की तड़तड़ाहट, सबसे आखिर में दिखे कालीन भैया पड़े भारी!

Mirzapur 3 Trailer : साल 2024 की सबसे बड़ी वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3) का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Mirzapur 3 Trailer : मिर्जापुर सीजन-3 का ट्रेलर रिलीज, हर सेकंड गोलियों की तड़तड़ाहट, सबसे आखिर में दिखे कालीन भैया पड़े भारी!

Photo Credit: @PrimeVideoIN

ख़ास बातें
  • मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को आएगी वेब सीरीज
  • ढाई मिनट के ट्रेलर में काफी कुछ दिखाया गया
विज्ञापन
Mirzapur 3 Trailer : साल 2024 की सबसे बड़ी वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसी उम्‍मीद थी उसी के मुताबिक यह ट्रेलर आया है। गोलियों की तड़तड़ाहट हर सेकंड सुनाई देती है। मिर्जापुर यानी पूर्वांचल की पॉलिटिक्‍स, उसमें रचे-बसे किरदार सब एक-एक करके ट्रेलर में अपनी जगह बनाते हैं। आखिर तक इंतजार करवाते हैं कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), जिनका एक डायलॉग ही यह बता देता है कि मिर्जापुर में अभी कालीन भैया का दबदबा खत्‍म नहीं हुआ है।   

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर प्राइम वीडियो इंडिया ने Mirzapur 3 का ट्रेलर शेयर किया। इसका कैप्‍शन कहता है- विरासत छीन ली गई है, पर दहशत कायम है। ट्रेलर की शुरुआत पिछले सीजन के कुछ दृश्‍यों से होती है। मुन्‍ना भैया की झलक भी उसमें दिखती है। फ‍िर कुछ चेहरे नजर आते हैं, जो मिर्जापुर जाने की बात कहते हैं। 
 

अगले सीन में नजर आता है गुड्डु पंडित। वह शहर को बता देना चाहता है कि कालीन भैया अब चले गए हैं और गुड्डु पंडित आ गया है। एक सीन में वह शहर के चौक पर लगी कालीन भैया की प्रतिमा को भी तोड़ देता है। सीरीज के कई और चेहरे अगले कुछ सीन्‍स में नजर आते हैं। 

ट्रेलर बताता है कि मिर्जापुर में पावर हमेशा गद्दी की रही है। खेल आज भी वही है, बस मोहरे बदल गए हैं। लोगों के बीच कालीन भैया लिए सहानुभूति पैदा करना चाहते हैं कुछ लोग। वहीं, राज्‍य की सीएम चाहती हैं कि भयमुक्‍त प्रदेश की शुरुआत गुड्डू के अंत से की जाए। 

पर गुड्डु नहीं चाहता कि लोगों के बीच से भय खत्‍म हो। वह कहता है कि वायलेंस तो उसकी यूएसपी है। ट्रेलर में एक डायलॉग है- पूर्वांचल में गर्मी का जो हाल है, उसमें एक उंगली हमेशा ट्रिगर पर रखनी पड़ती है। तो दूसरी कहां है? दूसरी उंगली धोने-खुजाने के लिए रखी है। 

फ‍िर कुछ सीन्‍स में गुड्डु जेल के अंदर दिखता है। वहां लोग उसे पीट रहे हैं। गुड्डु पंडित के पिता, मां, बहन भी ट्रेलर में नजर आते हैं। पिता भरी अदालत में यह कहने से नहीं रुकते कि उन्‍हें गुड्डु का पिता होने पर अफसोस है। 

और फ‍िर एंट्री होती है बीना त्रिपाठी की, जो कहती है कि गुड्डु पंडित को कोई चैलेंज नहीं कर सकता। यह मैसेज पूरे पूर्वांचल में गूंजना चाहिए। सीजन-3 में गुड्डु और बीना के बीच नई कैमिस्‍ट्री देखने को मिलेगी। ट्रेलर के कुछ सीन्‍स बहुत मार-धाड़ और खूनखराबे वाले हैं। 

2 मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर में 2 मिनट 9 सेकंड पर आवाज आती है कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी की। साथ में सुनाई देता है मिर्जापुर का वो म्‍यूजिक जो प‍िछले दो सीजनों में इसकी पहचान रहा है। कालीन भैया कहते हैं- ये गद्दी, ये परंपरा, बाऊजी और हमने बनाई थी। हम वो करवाएंगे जो पूर्वांचल के इतिहास में आज तक नहीं हुआ। 

तो क्‍या करवाने वाले हैं कालीन भैया? देखने के लिए इंतजार करना होगा Prime Video पर 5 जुलाई तक। खबर लिखे जाने तक एक घंटे में यूट्यूब पर मिर्जापुर-3 के ट्रेलर को साढ़े 4 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »