Mirzapur 3 New Updates : मिर्जापुर-3 की ट्रेलर रिलीज डेट कन्‍फर्म, जानें सभी बड़ी बातें

Mirzapur 3 New Updates : साल 2024 की सबसे बड़ी वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ का सीजन-3 अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है।

Mirzapur 3 New Updates : मिर्जापुर-3 की ट्रेलर रिलीज डेट कन्‍फर्म, जानें सभी बड़ी बातें

Photo Credit: @excelmovies

यह सीरीज दो परिवारों की कहानी पर बुनी गई है। एक ओर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का साम्राज्‍य है, तो दूसरी ओर रमाकांत पंडित नाम के वकील की फैमिली।

ख़ास बातें
  • मिर्जापुर 3 का ट्रेलर कल होगा रिलीज
  • 5 जुलाई को रिलीज होगी वेब सीरीज
  • इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा
विज्ञापन
‘Mirzapur 3' OTT New Update : साल 2024 की सबसे बड़ी वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर' का सीजन-3 अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है। मेकर्स ने 11 जून को इसका टीजर रिलीज किया था, जिसने कुछ घंटों में ही व्‍यूज के रिकॉर्ड तोड़ डाले। Prime Video पर रिलीज होने जा रही वेब सीरीज के टीजर को देखकर लगता है कि नए सीजन में पहले से ज्यादा मार-धाड़ होगी। राजनीति के दांव-पेंच खेले जाएंगे और एक घायल शेर की तरह कालीन भैया और खतरनाक वापसी करेंगे। आइए जानते हैं मिर्जापुर 3 को लेकर अबतक के सभी बड़े अपडेट्स।  
 

‘Mirzapur 3' का नया ट्रेलर कब होगा रिलीज? 

‘Mirzapur 3' के ट्रेलर को लेकर प्राइम वीडियो इंडिया ने एक पोस्‍ट में जानकारी दी है। बताया है कि ट्रेलर को 20 जून को रिलीज किया जाएगा। 
 

‘Mirzapur 3' की रिलीज डेट क्‍या है?  

‘Mirzapur 3' को 5 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी। 
 

‘Mirzapur 3' की प्रमुख स्‍टार कास्‍ट क्‍या है? 

‘Mirzapur 3' के सबसे बड़े सितारे हैं पंकज त्रिपाठी और अली फजल। उनके अलावा श्‍वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, विजय वर्मा, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग भी दिखाई देंगे। 
 

Mirzapur 3 story?

यह सीरीज दो परिवारों की कहानी पर बुनी गई है। एक ओर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का साम्राज्‍य है, तो दूसरी ओर रमाकांत पंडित नाम के ईमानदार वकील की फैमिली। सीजन-1 में हुई मार-धाड़ ‘कालीन भैया' और पंडित के परिवार को आमने-सामने खड़ा कर देती है। उस सीजन में ‘कालीन भैया' का पलड़ा भारी रहता है, जबकि सीजन-2 में पंडित के लड़के गुड्डू का दम दिखता है, वह ना सिर्फ कालीन भैया से अपने भाई की हत्‍या का बदला लेता है, बल्कि ऐसा लगता है कि मिर्जापुर में अब गुड्डू भैया का राज चलने वाला है। तीसरे सीजन में कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां खत्‍म हुई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »