भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स

LG 115-Inch QNED Evo AI Mini LED TV का प्राइस 14,99,990 रुपये का है। इस स्मार्ट टेलीविजन में Precision Dimming Ultra और Dolby Vision के लिए सपोर्ट मिलता है

भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स

इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 40 W 2.2 चैनल स्पीकर सिस्टम है

ख़ास बातें
  • इस टेलीविजन की स्क्रीन के लिए 165 Hz तक का रिफ्रेश रेट है
  • यह Apple AirPlay और Google Home और LG ThinQ को भी सपोर्ट करता है
  • इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 40 W 2.2 चैनल स्पीकर सिस्टम है
विज्ञापन

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर LG ने भारत में 115 इंच QNED Evo AI Mini LED TV को लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टेलीविजन में Alpha 8 AI प्रोसेसर Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। इसकी स्क्रीन के लिए 165 Hz तक का रिफ्रेश रेट है। इसमें गेमिंग के लिए भी फीचर्स दिए गए हैं। इस TV में AI अपस्केलिंग और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स हैं। यह Apple AirPlay और Google Home और LG ThinQ को भी सपोर्ट करता है। 

LG 115-Inch QNED Evo AI Mini LED TV का प्राइस

इस स्मार्ट TV का प्राइस 14,99,990 रुपये का है। हालांकि, कंपनी ने इस टेलीविजन की बिक्री की तिथि की जानकारी नहीं दी है। LG 115-Inch QNED Evo AI Mini LED TV में Precision Dimming Ultra और Dolby Vision के लिए सपोर्ट मिलता है। 

LG 115-Inch QNED Evo AI Mini LED TV के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्ट TV में 4K ((3,840 x 2,160 पिक्सल्स) Ultra HD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें पिक्चर क्वालिटी में सुधार के लिए Precision Dimming Ultra, AI Super Upscaling 4K और Dynamic Tone Mapping Pro हैं। इस TV में AI अपस्केलिंग और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स हैं। इसमें गेमिंग के लिए 165 Hz तक VRR, AMD FreeSync, Auto Low Latency Mode और 4K और 120 Hz पर Dolby Vision Gaming के लिए सपोर्ट है। इसमें Game Dashboard से यूजर्स गेमिंग की सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं और LG Gaming Portal से क्लाउड गेमिंग सर्विसेज और ब्राउजर-बेस्ड गेम्स का एक्सेस मिलता है। यह TV webOS 26 पर चलता है। इसमें वॉयस ID, AI Concierge और Google Gemini से पावर्ड चैटबॉट है। यह Apple AirPlay और Google Home और LG ThinQ को भी सपोर्ट करता है। 

LG 115-Inch QNED Evo AI Mini LED TV में ऑडियो के लिए Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 40 W 2.2 चैनल स्पीकर सिस्टम है। यह LG Sound Sync और WOW Orchestra को भी सपोर्ट करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए चार HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो आउटपुट के विकल्प हैं। इस TV का स्टैंड के बिना भार लगभग 93.3 किलोग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »