Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

एमेजॉन की सेल में Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एमेजॉन के Prime मेंबर्स को 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट उपलब्ध है

Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

इस सेल में एमेजॉन के Prime मेंबर्स को 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है

ख़ास बातें
  • एमेजॉन की फेस्टिवल सेल में कई कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इस सेल में स्मार्ट टेलीविजंस को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है
  • एमेजॉन की सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है
विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एमेजॉन की Great Indian Festival Reloaded Sale चल रही है। यह हाल ही में शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Sale का एक्सटेंशन है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरीज में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। 

इस सेल में स्मार्ट टेलीविजंस को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसमें Sony के 55 इंच BRAVIA 3II Ultra HD LED Google TV को 1,49,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 84,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। एमेजॉन की सेल में TCL के 65 इंच 4K QD-Mini LED Google TV को 1,32,990 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 71,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसमें Vu के 55 इंच Vibe Series 4K QLED Google TV को 60,000 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 40,490 रुपये में खरीदने का मौका है। 

एमेजॉन की सेल में Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एमेजॉन के Prime मेंबर्स को 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफऱ भी उपलब्ध है। इससे नए प्रोडक्ट को सेल से भी कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »