• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Latest OTT Release This Week: अमर सिंह चमकीला, फालआउट, गामी जैसी फिल्में इस हफ्ते यहां देखें

Latest OTT Release This Week: अमर सिंह चमकीला, फालआउट, गामी जैसी फिल्में इस हफ्ते यहां देखें

गामी एक Zee 5 रिलीज है जो एक अघोरा की कहानी है।

Latest OTT Release This Week: अमर सिंह चमकीला, फालआउट, गामी जैसी फिल्में इस हफ्ते यहां देखें

Photo Credit: Prime Video

फालआउट को Prime Video पर देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • विवादित पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला बेस्ड सीरीज अमर सिंह चमकीला रिलीज
  • गामी एक Zee 5 रिलीज है जो एक अघोरा की कहानी है।
  • स्टोलन एक स्विडिश ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
इस वीकेंड अगर आप मनोरंजन में कुछ हटकर देखना चाहते हैं तो इन लेटेस्ट ओटीटी रिलीज पर एक नजर जरूर डालें। OTT पर इस हफ्ते विवादित पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला बेस्ड सीरीज, एक अघोरा की कहानी गामी, स्टोलन जैसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए आपको बताते हैं आप इन फिल्मों को किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

Amar Singh Chamkila
अमर सिंह चमकीला पंजाब के एक विवादित गायक की कहानी है जिसके गाने यौन शब्दों से भरे होते थे। बावजूद इसके यह सिंगर जनता के बीच में पॉपुलर था। गायक को लगातार जान से मार दिए जाने की धमकियां मिलती रहती थीं कि वह समाज की नैतिक गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। अंत में गायक को गोली मार दी जाती है। उसे किसने मारा यह राज अभी तक राज ही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला बने हैं। परिणीति चोपड़ा उनकी पार्टनर का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म को Netflix पर देखा जा सकता है। 

Fallout
फालआउट एक वीडियो गेम से प्रेरित रिलीज है जिसे Prime Video पर देखा जा सकता है। यह एक ऐसी सीरीज है जिसमें हंसना, हांफना, गाली देना और एकदम से सरप्राइज करने के लिए कई सारे मौके आते हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि न्युक्लियर रिएक्टर के फट जाने के बाद धरती पर केवल कुछ ही लोग बचे हैं जो धरती के नीचे बने बंकरों में रह रहे हैं। जबकि बाकी पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है। यहां पर बाहर निकलते ही खतरनाक जानवर, और म्यूटेट हो चुके इंसान घूम रहे हैं और हर कदम पर खतरा ही खतरा है। 

सीरीज में कई बेहद दिल दहला देने वाला और हिंसात्मक सीन भी देखने को मिलेंगे। सीरीज में मनुष्य की भावनाओं को महीन रूप में दिखाया गया है। 

Gaami
गामी एक Zee 5 रिलीज है जो एक अघोरा की कहानी है। अघोरा शंकर (विश्वक सेन) को महज 15 साल की उम्र में एक आश्रम में छोड़ दिया जाता है। कारण था उसे हैफोफोबिया था। यह ऐसा डर होता है जिसमें इंसान किसी इंसान के द्वारा छुए जाने से डरता है। लोगों द्वारा इसे भगवान शिव का दिया श्राप समझ लिया जाता है। इसी वजह से शंकर को आश्रम में छोड़ दिया जाता है। इसके साथ ही शंकर को एक और समस्या भी थी। वह भूलने की बीमारी से ग्रसित था और उसे ज्यादा कुछ याद भी नहीं रह गया था। 

इसी स्थिति को सालों तक झेलने के बाद शंकर हिमालय का रुख करता है। वह अपनी समस्या की जड़ तक पहुंचने की कोशिश करता है और इसका समाधान खोजने निकल पड़ता है। फिल्म तेलुगू रिलीज है। 

Stolen
स्टोलन एक स्विडिश ड्रामा फिल्म है। यह दुनिया के अलग-अलग पहलुओं को सामने लेकर आती है। फिल्म की नायिका एक युवा महिला है जो अपनी विरासत को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म में क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दे को भी बताया गया है कि कैसे इसकी वजह से रेंडियर पालन में कमी आ रही है। यहां आधुनिकता और पारंपरिक मूल्यों के बीच खींचतान देखने को मिलती है। सीरीज को Netflix पर देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »