JioCinema ऐप नहीं रहेगा फ्री! IPL 2023 के बाद कंटेंट पर चार्ज लागू करने की तैयारी!

आईपीएल 2023 मैच सीजन के अंत तक यूजर फ्री ही देख पाएंगे।

JioCinema ऐप नहीं रहेगा फ्री! IPL 2023 के बाद कंटेंट पर चार्ज लागू करने की तैयारी!

यूजर्स को JioCinema पर कंटेंट देखने के लिए कीमत चुकानी होगी।

ख़ास बातें
  • JioCinema ऐप पर कंटेंट देखना अब फ्री नहीं रहेगा।
  • जियो सिनेमा जल्द ही यूजर्स के लिए चार्ज लागू करने जा रही है।
  • फिलहाल आईपीएल 2023 के मैच जियो सिनेमा पर फ्री देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
JioCinema ऐप पर कंटेंट देखना अब फ्री नहीं रहेगा। जियो सिनेमा जल्द ही यूजर्स के लिए चार्ज लागू करने जा रही है। IPL 2023 का 16वां सीजन खत्म होने के बाद प्लेटफॉर्म अपने कंटेंट के लिए यूजर से चार्ज वसूलना शुरू कर देगी, ऐसा कहा जा रहा है। फिलहाल आईपीएल 2023 के मैच जियो सिनेमा पर फ्री देखे जा सकते हैं। इस साल के आईपीएल के लिए व्यूअरशिप नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन बहुत जल्द जियो सिनेमा पर कंटेंट देखने के लिए व्यूअर्स को चार्ज देना होगा। 

Reliance ग्रुप का JioCinema अब फ्री नहीं रहेगा। यूजर्स को इस पर कंटेंट देखने के लिए कीमत चुकानी होगी। JioCinema OTT प्लेटफॉर्म Viacom18 के अधीन आता है जिसने हाल ही में 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरीज की घोषणा की है। इस साल आईपीएल स्ट्रीमिंग भी जियो सिनेमा ऐप पर की जा रही है जिसे देखना फ्री है। लेकिन हाल ही में Bloomberg को दिए एक इंटरव्यू में रिलायंस मीडिया और कंटेंट बिजनेस प्रसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा कि नया कंटेंट परोसने के साथ ही अब यूजर्स से चार्ज लेना भी शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि इसकी रणनीति क्या होगी और यूजर से कितना चार्ज वसूला जाएगा। 

हालांकि आईपीएल 2023 मैच सीजन के अंत तक यूजर फ्री ही देख पाएंगे। लेकिन अन्य कंटेंट के लिए सीजन के खत्म होने से पहले भी चार्ज लागू किया जा सकता है, ऐसी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति देशपांडे ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि टैरिफ लागू करने की प्रक्रिया बहुत आसान रखी जाएगी। भारत में कीमत को लेकर ऑडियंस बहुत संवेदनशील है, इसी के चलते स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix को भी भारत के लिए अपने सब्सक्रिप्शन प्लान सस्ते करने पड़े थे। ऐसे में जियो सिनेमा यूजर्स को ध्यान में रखकर ही सब्सक्रिप्शन चार्ज लागू करेगा। 

इस बार आईपीएल 2023 के लिए रिकॉर्ड व्यूअरशिप जियो सिनेमा पर देखने को मिली है। प्लेटफॉर्म ने दावा किया है कि सीजन शुरू होने के पहले हफ्ते में उसके पास 5.5 बिलियन वीडियो व्यूज आए थे। वहीं, 12 अप्रैल को हुए चेन्नई और राजस्थान के मैच में जियो सिनेमा पर 2 करोड़ से ज्यादा दर्शक जुट गए थे। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड कहा जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »