JioCinema ने 3.2 करोड़ व्युअर्स के  साथ IPL के फाइनल में बनाया रिकॉर्ड

टूर्नामेंट के फाइनल में बारिश के कारण रुकावट से ओवर्स की संख्या घटाई गई थी। इसे जीतकर महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स पांचवी बार चैम्पियन बनी है

JioCinema ने 3.2 करोड़ व्युअर्स के  साथ IPL के फाइनल में बनाया रिकॉर्ड

IPL को अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन में स्ट्रीम किया गया था।

ख़ास बातें
  • बारिश के कारण रुकावट से इस मैच में ओवर्स की संख्या घटाई गई थी
  • JioCinema ने इस टूर्नामेंट की स्ट्रीमिंग को व्युअर्स के लिए मुफ्त रखा था
  • पिछले कुछ वर्षों में IPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सोमवार को हुए फाइनल के दौरान इस टूर्नामेंट के स्ट्रीमिंग पार्टनर JioCinema ने व्युअर्स की संख्या का रिकॉर्ड बनाया है। बारिश के कारण रुकावट से इस मैच में ओवर्स की संख्या घटाई गई थी। IPL का फाइनल अहमदाबाद में लगभग 1,30,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया था। 

इस मुकाबले को जीतकर महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का चैम्पियन बनने की उपलब्धि हासिल की। JioCinema का मालिकाना हक एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी और Paramount Global की ज्वाइंट वेंचर वाली फर्म Viacom18 के पास है। Bloomberg  ने Viacom18 के प्रवक्ता के हवाले  से बताया कि JioCinema के जरिए लगभग 3.2 करोड़ व्युअर्स ने IPL का फाइनल मैच देखा है। इस मैच में दर्शकों की बड़ी संख्या का एक कारण धोनी का यह अंतिम प्रोफेशनल मैच होने की अटकल भी थी। हालांकि, धोनी ने अगले वर्ष इस टूर्नामेंट में वापसी का संकेत दिया है। JioCinema ने इस टूर्नामेंट की स्ट्रीमिंग को व्युअर्स के लिए मुफ्त रखा था। इसका पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया जा रहा है और यह देखना होगा इसके बाद JioCinema का प्रदर्शन कैसा रहता है। 

JioCinema पर एडवर्टाइजर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में डिजिटल पर रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने IPL के TV और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स विभिन्न कंपनियों को दिए हैं। इस टूर्नामेंट के मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग का भी JioCinema को फायदा मिला है। IPL को अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन में स्ट्रीम किया गया था। इसके अलावा यूजर्स की ओर से चुने जा सकने वाले कैमरा एंगल भी उपलब्ध थे। JioCinema ने फिल्मों और वेब सीरीज के बड़े कंटेंट की भी घोषणा की है। पिछले वर्ष FIFA वर्ल्ड कप की भी इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग की गई थी। 

स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर JioCinema उपलब्ध है। इसे कम प्राइस वाले जियो फीचर फोन पर भी देखा जा सकता है। जियोसिनेमा के ऐप पर स्टैटिस्टिक्स और वर्चुअल रिएलिटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। पिछले कुछ वर्षों में IPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा विदेश में भी बड़ी संख्या में दर्शकों की दिलचस्पी होती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »