• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jailer का भारत में कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार, वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये का टारगेट

Jailer का भारत में कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार, वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये का टारगेट

जेलर ने देश में 307 करोड़ रुपये कमाए हैं। रजनीकांत की इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शनिवार तक 572 करोड़ रुपये से अधिक का है

Jailer का भारत में कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार, वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये का टारगेट

यह 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन गई है

ख़ास बातें
  • इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन शनिवार तक 572 करोड़ रुपये से अधिक का है
  • रिलीज के शुरुआती सप्ताह में इसका कलेक्शन 235.85 करोड़ रुपये का था
  • इस फिल्म को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी क्रेज है
विज्ञापन
दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Jailer का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे शनिवार को सभी भाषाओं में 5.50 करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं। रजनीकात के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। 

Sacnilk.com के अनुसार, जेलर ने देश में 307 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन तक  572 करोड़ रुपये से अधिक का है। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। तमिल में बनी जेलर को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है। इस फिल्म ने 10 अगस्त को सभी भाषाओं में 48.35 करोड़ रुपये हासिल किए थे। रिलीज के शुरुआती सप्ताह में इसका कलेक्शन 235.85 करोड़ रुपये का था। इसने Joseph Vijay की फिल्म 'Beast' के 153 करोड़ रुपये से अधिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 

इस फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली जेलर तीसरी तमिल फिल्म बन गई है। इससे पहले इस क्लब में '2.0' और 'Ponniyin Selvan: I' ने जगह बनाई थी। जेलर के डायरेक्टर Nelson Dilipkumar हैं। इसमें रजनीकांत के साथ Vinayakan, Ramya Krishnan, Vasanth Ravi और Tamannaah Bhatia की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसके म्यूजिक डायरेक्टर Anirudh Ravichander हैं और इसे Sun Pictures ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि, जेलर शाहरुख खान की Pathaan को पहले दिन के कलेक्‍शन में मात नहीं दे पाई थी। पठान ने रिलीज के पहले दिन लगभग 57 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जुटाए थे। 

जेलर को लेकर रजनीकांत के फैंस में काफी क्रेज है। इसकी बड़ी वजह दो वर्ष बाद उनकी फ‍िल्‍म का रिलीज होना है। एडवांस बुकिंग से भी इस फ‍िल्‍म ने काफी दम दिखाया था और सनी देओल की Gadar 2 को पीछे छोड़ दिया था। गदर 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 426 करोड़ रुपये से अधिक का है। जेलर के गाने कावाला को सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये का बताया गया है। दक्षिण भारत में चेन्नई सहित कई शहरों में इस फिल्म के रिलीज के दिन कार्यालयों में छुट्टी रखी गई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »