• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ईशान खट्टर के हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट! सीरीज The Perfect Couple में Nicole Kidman के साथ आएंगे नजर

ईशान खट्टर के हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट! सीरीज The Perfect Couple में Nicole Kidman के साथ आएंगे नजर

Ishaan Khattar की एंट्री हॉलीवुड में भी होने जा रही है।

ईशान खट्टर के हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट! सीरीज The Perfect Couple में Nicole Kidman के साथ आएंगे नजर

Photo Credit: instagram/Ishaan Khattar profile

Ishaan Khattar की एंट्री हॉलीवुड में भी होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर द परफेक्ट कपल का पोस्ट किया शेयर
  • सीरीज में ईशान शूटर दिवाल के रोल में नजर आने वाले हैं
  • इससे पहले वह कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'फोन भूत' में नजर आए थे
विज्ञापन
बॉलीवुड कलाकार ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। हिंदी फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग का हुनर कई बार साबित कर चुके हैं। ताजा खबर उनके बारे में ये आ रही है कि ईशान खट्टर के हाथ हॉ़लीवुड का एक प्रोजेक्ट लगा है जिसमें वह निकोल किडमैन के साथ रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। ईशान खट्टर ने खुद इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है। आइए आपको इसके डिटेल्स बताते हैं। 

Ishaan Khattar की एंट्री हॉलीवुड में भी होने जा रही है। दरअसल ईशान खट्टर सीरीज ‘द परफेक्ट कपल' में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में निकोल किडमैन भी मुख्य भूमिका में हैं। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सीरीज से जुड़े कलाकारों के नाम बताए गए हैं जिसमें ईशान खट्टर का नाम भी शामिल है। पोस्ट का नाम है 'द परफेक्ट कपल कास्टिंग अनाउंसमेंट' यानि कि यह सीरीज द परफेक्ट कपल होगी जिसमें निकोल किडमैन, लीव श्रेइबर जैसे कलाकार होंगे। देखें ये पोस्ट- 
ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर द परफेक्ट कपल (The Perfect Couple) की शूटिंग से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में सीरीज की शूटिंग के पहले दिन के बारे में ईशान ने बताया था। सीरीज में ईशान शूटर दिवाल के रोल में नजर आने वाले हैं। शूटर दिवाल को इस सीरीज में दूल्हे का सबसे अच्छा दोस्त दिखाया गया है। यानि कि ईशान का रोल इस सीरीज में काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। उनके अलावा निकोल किडमैन, मेघन फही, इसाबेल अदजानी और डकोटा फैनिंग भी इसमें नजर आने वाले हैं।  

उनके कमर्शिअल प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इससे पहले वह कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'फोन भूत' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 14.01 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। हाल ही में ईशान खट्टर एक शॉर्ट फिल्म Fursat में भी नजर आए थे। यह शॉर्ट फिल्म iPhone 14 Pro से फिल्माई गई है। फिल्म में ईशान खट्टर और वमिका गाबी लीड रोल में हैं। फिल्म केवल 30 मिनट की ही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार पर है जो अपने फ्यूचर को कंट्रोल करना चाहता है। और वह इसके लिए इस हद तक जाने के लिए तैयार है कि वर्तमान में जो सबसे कीमती चीज उसके पास है, वह उसे भी खोने के लिए तैयार हो जाता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »