• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Phone Bhoot Box Office Day 4: कमाई में ऊपर रही कैटरीना कैफ की फोन भूत, जाह्नवी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को बुरी तरह दी मात

Phone Bhoot Box Office Day 4: कमाई में ऊपर रही कैटरीना कैफ की फोन भूत, जाह्नवी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को बुरी तरह दी मात

फोन भूत (Phone Bhoot) ने जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) की मिली (Mili) और हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल (Double XL)के साथ बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला किया।

Phone Bhoot Box Office Day 4:  कमाई में ऊपर रही कैटरीना कैफ की फोन भूत, जाह्नवी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को बुरी तरह दी मात

Photo Credit: Excel Movies/Youtube

ख़ास बातें
  • फोन भूत का चौथे दिन यानी कि सोमवार का कलेक्शन स्थिर रहा।
  • Phone Bhoot फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को गिरावट देखी है।
  • फोन भूत ने मिली और डबल एक्सएल को भारी मात दी है।
विज्ञापन
फोन भूत का चौथे दिन यानी कि सोमवार का कलेक्शन स्थिर रहा। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), इशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को गिरावट देखी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक हालांकि सोमवार को अक्सर फिल्मों के साथ ऐसा होता है। गिरावट के बावजूद भी फिल्म बाकी हफ्ते स्थिर रहने की उम्मीद है। 

फोन भूत (Phone Bhoot) ने जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) की मिली (Mili) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)की डबल एक्सएल (Double XL)के साथ बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला किया। हालांकि तीनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग एवरेज रही। यह फिल्म थिएटर्स में शुक्रवार 4, नवंबर को रिलीज हुई थी और इसी के साथ मिली और डबल एक्सएल ने भी शुरुआत की थी।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन भूत (Phone Bhoot) के कलेक्शन में 50 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन सोमवार के लिहाज से यह सामान्य गिरावट है। इस गिरावट के बावजूद यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर करीबन 1.25-1.75 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हुई। वहीं मिली का चौथे दिन का कलेक्शन 30-35 लाख रहा और डबल एक्सएल का कलेक्शन 5-10 लाख रुपये रहा।  इसका मतलब है कि फोन भूत, डबल एक्सएल और मिली से काफी बेहतर है।

फोन भूत एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कैटरीना कैफ, इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) सपोर्टिंग रोल्स में हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी द्वारा एक्सेल एंटरटेनमेंट के अंदर बनाया गया है।

पहले दिन फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपये कमाए तो दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 2.75 करोड़ रुपये हो गया। तीसरे दिन भी फोन भूत को ज्यादा पसंद किया गया तो फिल्म का करोबार 3.05 करोड़ रुपये हुआ। हालांकि चौथे दिन फिल्म ने काफी गिरावट देखी। अब तक इस फिल्म की कमाई कुल मिलाकर 9 करोड़ रुपये से ऊपर की रही। अब बाकि हफ्ते का फिल्म का कलेक्शन बताएगा कि मेकर्स इस फिल्म से मुनाफा कमा पाएंगे या फिर लागत निकालने के लिए भी संघर्ष करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »