Bigg Boss 16: ये 2 हसीनाएं लेंगी इस हफ्ते एंट्री!

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिलेगा। शो में काजोल और रेवती भी पहुंचेंगी। घर के सभी सदस्य अपने परिवार वालों से मिल सकेंगे।

Bigg Boss 16: ये 2 हसीनाएं लेंगी इस हफ्ते एंट्री!

Bigg Boss 16 : शो में रिलीज प्रोमो वीडियो के बाद हर किसी की नजरें बिग बॉस पर ही जमी हुई हैं और इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन का डोज वाकई डबल होने वाला है।

ख़ास बातें
  • इस वीकेंड बिग बॉस में होगा मनोरंजन का डबल डोज
  • काजोल अपनी फ‍िल्‍म सलाम वेंकी के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आएंगी
  • सलाम वेंकी में आमि‍र खान भी नजर आएंगे
विज्ञापन
Bigg Boss 16: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस (Bigg boss 16 How to watch) दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। पिछले हफ्ते गौतम विज के बाहर आने के बाद से बिग बॉस का माहौल गरमाता जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट को शो में बने रहने के लिए वोटों की जरूरत पड़ती है। शो में रिलीज प्रोमो वीडियो के बाद हर किसी की नजरें बिग बॉस पर ही जमी हुई हैं और इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन का डोज वाकई डबल होने वाला है।

इस वीकेंड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री काजोल और रेवती सलमान खान के शो में नजर आने वाली हैं। काजोल अपने आगामी फिल्म ‘सलाम वेंकी' के प्रमोशन के लिए रेवती के साथ बिग बॉस में दिखाई देंगी। जहां वो न केवल फिल्म सलाम वेंकी का प्रमोशन करेंगी बल्कि घर के सदस्यों से भी बातचीत करती नजर आएंगी। इस हफ्ते कंटेस्टेंट अपने परिवार वालों से भी मुलाकात करेंगे।

काजोल की फिल्म सलाम वेंकी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। इसे देखकर दर्शकों ने काफी पॉजिटिव रिस्‍पॉन्स दिया। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग काफी खुश नजर आए। ट्रेलर में आमिर की एक झलक भी देखने को मिली, जिसके बाद से दर्शक फ‍िल्‍म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर को अबतक मिले व्यूज से यह बात साफ है कि रेवती द्वारा निर्देशित यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आने वाली है। 

सलाम वेंकी की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में मां-बेटे के रिश्तों को दिखाया गया है। काजोल का बेटा (विशाल जेठवा) इस फिल्म में किसी बीमारी से ग्रस्त होकर हॉस्पिटल में नजर आता है। बेटे को हर संभव खुशियां देने का प्रयास करती हैं काजोल। कहानी को एक अस्पताल से कोर्ट तक का सफर तय करते दिखाया गया है। ट्रेलर को देखकर लगता है कि आमि‍र इसमें कैमियो रोल कर रहे हैं।

फिल्म पूरी तरह से मां-बेटे के बीच इमोशन पर बेस्ड है। काजोल के अलावा इस फिल्म में विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल, अहाना कुमार, प्रकाश राज भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट किया है जानी मानी डायरेक्टर- निर्माता रेवती ने। देखना होगा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करती है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »