• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Avatar 2 Box Office Collection Day 13 : अवतार 2 की कमाई 8 हजार 200 करोड़ के पार, जानें भारत में कितना किया कलेक्शन

Avatar 2 Box Office Collection Day 13 : अवतार 2 की कमाई 8 हजार 200 करोड़ के पार, जानें भारत में कितना किया कलेक्शन

अवतार 2 ने रिलीज के 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Avatar 2 Box Office Collection Day 13 : अवतार 2 की कमाई 8 हजार 200 करोड़ के पार, जानें भारत में कितना किया कलेक्शन

अवतार : द वे ऑफ वॉटर का भारत में कलेक्‍शन जल्‍द 300 करोड़ रुपये पर पहुंच सकताा है।

ख़ास बातें
  • जेम्म कैमरून की फिल्म दुनिया भर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है
  • अवतार 2 ने 13वें दिन भारत में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • फिल्म अवतार 2 जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है
विज्ञापन
Avatar 2 Box Office Collection Day 13 : जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म अवतार : द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water) सिनेमाघरों में सफलता का डंका बजा रही है। फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में शानदार कमाई करके रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय दर्शकों ने भी अवतार 2 को पसंद किया है। यही वजह है कि रिलीज के 13वें दिन भी यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा परफॉर्म कर रही है और रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म सर्कस (Cirkus) का कोई असर इस पर नजर नहीं आ रहा।  

16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्म ने 13वें दिन भी शानदार कमाई की है। नयी फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी अवतार 2 की टिकट सेल पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कमाई कर अवतार 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

भारत में फिल्म की बात करें तो अवतार 2 ने रिलीज के 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को शानदार कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन तकरीबन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 268 करोड़ हो गई है। इन आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

फिल्म ने अपनी रिलीज के सिर्फ 14 दिनों में ग्लोबल टिकट बिक्री में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8200 करोड़ रुपये ) का आंकड़ा पार कर लिया है। अवतार 2 इस साल बॉक्स ऑफिस पर इस आंकड़े को सबसे तेज से पार करने वाली फिल्म बन गई है। साल 2022 में केवल तीन फिल्में ही बिलियन-डॉलर के आंकड़े को पार करने में सफल रही हैं। इनमें अवतार: द वे ऑफ वॉटर के अलावा टॉम क्रूज स्टारर  फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' और क्रिस प्रैट की ‘जुरासिक वर्ल्ड' शामिल हैं। 'टॉप गन: मेवरिक' को इस बेंच मार्क को क्लियर करने में 31 दिन लगे थे, वहीं ‘जुरासिक वर्ल्ड' को इस क्लब में शामिल होने के लिए 4 महीने से ज्यादा का समय लग गया था।

वहीं, साल 2019 में रिलीज हुई कुल 9 फिल्मों ने दुनिया भर में 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार किया था। साल 2021 में रिलीज फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' के बाद 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने इस आंकड़े को सबसे कम दिनों में पार किया है। 'स्पाइडर मैन : नो वे होम' ने सिर्फ 12 दिनों में 1 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा की कमाई कर ली थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »