• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Avatar 2 Vs Drishyam 2: अवतार 2 के बावजूद अजय की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई जारी, जानें पांचवें हफ्ते में कितना किया कलेक्शन

Avatar 2 Vs Drishyam 2: अवतार 2 के बावजूद अजय की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई जारी, जानें पांचवें हफ्ते में कितना किया कलेक्शन

अवतार 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 5 हजार करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं भारत में इसकी कमाई के आंकड़े 200 करोड़ के पास पहुंच गए हैं। इतनी धुआंधार कमाई करने वाली फिल्म थिएटर में होने के बावजूद दृश्मय 2 की कमाई का सिलसिला बरकरार है।

Avatar 2 Vs Drishyam 2: अवतार 2 के बावजूद अजय की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई जारी, जानें पांचवें हफ्ते में कितना किया कलेक्शन

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 के सिनेमाघर में होने के बावजूद अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 की कमाई का सिलसिला बना कायम है

ख़ास बातें
  • अवतार 2 के होने के बावजूद दृश्यम 2 अपना कमाल जारी
  • फिल्म दृश्यम 2 पांचवें हफ्ते में भी लाखों की कमाई कर रही है
  • अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 5 हजार करोड़ कमाए
विज्ञापन
Avatar 2 Vs Drishyam 2:  अवतार: द वे ऑफ वॉटर अपने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नये रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग पर 40.30 करोड़ की कमाई की। वहीं ये फिल्म अपने पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में दूसरे नंबर पर शामिल हो गई।16 दिसंबर को रिलीज फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 5 हजार करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं भारत में इसकी कमाई के आंकड़े 200 करोड़ के पास पहुंच गए हैं। अजय की फिल्म को लेकर चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी धुआंधार कमाई करने वाली फिल्म थिएटर में होने के बावजूद दृश्मय 2 की कमाई का सिलसिला बरकरार है।

अवतार 2 के सिनेमाघर में होने के बाद भी दृश्यम 2 ने अपने पाँचवें हफ्ते में भी लाखों की कमाई करती नजर आ रही है। दृश्यम 2 का अब तक का टोटल कलेक्शन 224.68 करोड़ रुपये हो चुका है। आपको बता दें कि फिल्म दृश्यम को साल 2015 में रिलीज किया गया था। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। अब दृश्यम 2 में इसी की आगे की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को रिलीज से ही दर्शकों ने काफी प्यार दिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की है। अजय की ये फिल्म साल 2022 की हाइ ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।

अवतार 2 का क्रेज सिर्फ इंडिया में ही नहीं है, बल्कि वर्ल्डवाइड लेवल पर इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल 5 हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में रिलीज अवतार का दूसरा भाग है। फिल्म के अगले भाग को अब 13 साल बाद रिलीज किया गया है। जेम्म कैमरून ने इस फिल्म को बनाने के लिए हाई तकनीक का इस्तेमाल किया है। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर का होना काफी महंगा पड़ता है। अवतार 2 को बनने में 250 मिलियन डॉलर्स लगाए गए हैं। वहीं इसे हिट होने के लिए भी काफी कमाई करने की जरूरत पड़ेगी।

जेम्स कैमरून बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले टाइटेनिक जैसी हिट फिल्म बनाई। जिसके 12 साल बाद वह अवतार लेकर आए और अब उसके 13 साल बाद जाकर अवतार 2। उनकी अब तक की दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। जिसके बाद अवतार ने इसका रिकॉर्ड तोड़ा। टाइटैनिक ने लगभग 18 हजार करोड़ की कमाई की थी। तो वहीं अवतार ने 24 हजार करोड़ का बिजनेस किया था। अब बारी अवतार 2 की है। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर अवतार: द वे ऑफ वॉटर कितनी कमाई करती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »