Article 370 Trailer: धारा 370 पर बनी फ़िल्म, ट्रेलर ने Youtube पर मचाई धूम! देखें

फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम मुख्य रोल प्ले कर रही हैं।

Article 370 Trailer: धारा 370 पर बनी फ़िल्म, ट्रेलर ने Youtube पर मचाई धूम! देखें

फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम मुख्य रोल प्ले कर रही हैं।

ख़ास बातें
  • यामी गौतम की अपकमिंग मूवी 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज
  • फिल्म में 'टीवी के राम' अरुण गोविल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे
  • ट्रेलर को अब तक 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
विज्ञापन
Article 370 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग मूवी 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, फिल्म बेहद सेंसिटिव टॉपिग पर गढ़ी गई है जो कि कश्मीर घाटी से जुड़ा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जब कश्मीर से 370 अनुच्छेद खत्म किया गया तो इसे लागू करने में किस तरह की मुश्किलें आईं। फिल्म में 'टीवी के राम' अरुण गोविल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वे इस फिल्म में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसे लेकर दर्शकों की काफी तारीफें भी उन्हें मिल रही हैं। फिल्म फरवरी के अंत में रिलीज होने जा रही है, इससे पहले ट्रेलर फिल्म के बारे में क्या कहता है, और दर्शकों का इसे लेकर क्या रेस्पॉन्स है, हम आपको बताते हैं। 

फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम मुख्य रोल प्ले कर रही हैं। उनका किरदार इसमें काफी दमदार दिखाया गया है। मूवी में यामी एक्शन करती भी नजर आएंगीं। वह एक जासूस अफसर बनी हैं। यामी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी ट्रेलर रिलीज को लेकर पोस्ट किया है। यामी ने पोस्ट को जो कैप्शन दिया है, वो ध्यान खींचता है। उन्होंने लिखा है, 'पूरा का पूरा कश्मीर, भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा!' देखें फिल्म का ट्रेलर- 

'आर्टिकल 370' का ट्रेलर अपने आप में काफी कुछ कहता है। ट्रेलर में पुलवामा घटना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घटना को लेकर बयान भी दिखाया गया है। फिल्म में संसद के एक दृश्य दिखाया गया है जिसमें मिनिस्टर ऑफ होम अफेयर्स अमित शाह का रोल प्ले कर रहे एक्टर किरण करमरकर के डायलॉग पर भी तालियां बजी हैं। फिल्म में टीवी पर भगवान राम का रोल प्ले कर चुके एक्टर अरुण गोविल पीएम मोदी का रोल प्ले कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस किरदार की जमकर तारीफें की जा रही हैं। अरुण गोविल ने लिखा है, 'पूरा का पूरा कश्मीर, भारत देश का हिसा था, है और रहेगा! आर्टिकल 370 फिल्म जिस में मैंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की भूमिका निभाई है… फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हो रही है जरूर देखियेगा… जय श्रीराम।'

सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर धूम मचा रहा है। फिल्म की कास्ट के अलावा अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी मूवी के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। YouTube पर ट्रेलर को अब तक 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म को जियो स्टूडियोज और बी26 स्टूडियोज ने बनाया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धार, लोकेश धार ने फिल्म को प्रड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »