• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi जल्द शुरू करेगी इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग, 1,000 किलोमीटर की रेंज का दावा

Xiaomi जल्द शुरू करेगी इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग, 1,000 किलोमीटर की रेंज का दावा

शाओमी ने हाल ही में बताया था कि कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है

Xiaomi जल्द शुरू करेगी इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग, 1,000 किलोमीटर की रेंज का दावा

इसमें 800 वोल्ट सिस्टम होने की संभावना है जो 260 किलोवॉट तक पावर जेनरेट कर सकेगा

ख़ास बातें
  • इसे Xiaomi Modena या MS11 का कोड दिया गया है
  • कंपनी ने अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चीन की राजधानी बीजिंग में लगाया है
  • इसकी बैटरी BYD और CATL से ली जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसे Xiaomi Modena या MS11 का कोड दिया गया है। कंपनी ने बताया कि वह एक वर्ष से कम में इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर देगी। शाओमी के फाउंडर और СЕО, Lei Jun ने हाल ही में बताया था कि कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है।  

उन्होंने कहा था कि इस इलेक्ट्रिक कार की सर्दी में टेस्ट सफल रहा है और इसे अगले वर्ष की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। अगर इस कार को अगले वर्ष लॉन्च किया जाता है तो शाओमी इलेक्ट्रिक कार लाने वाली पहली ग्लोबल टेक कंपनी बन जाएगी। जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony और आईफोन बनाने वाली Apple की भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना है। शाओमी की इस कार का मुकाबला चीन में लॉन्च किए जाने वाले Tesla के मॉडल S से होगा। पिछले वर्ष तक शाओमी ने अपनी ऑटोमोटिव डिविजन में तीन अरब युआन का इनवेस्टमेंट किया था। कंपनी ने अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चीन की राजधानी बीजिंग में लगाया है। यह लगभग तीन लाख कारों का वार्षिक प्रोडक्शन कर सकती है। 

शाओमी की इस इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD की Seal इलेक्ट्रिक सेडान के कुछ समान है, जिसे इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। यह फोर-डोर इलेक्ट्रिक सेडान एयरोडायनैमिक डिजाइन वाली है। इसके फ्रंट में LED लाइट्स इसे एक अलग लुक देती हैं। इसकी बड़ी विंडशील्ड और बड़ा साइड ग्लास एरिया है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ है जो रियर तक जाती है। इसके सेंटर में शाओमी का लोगो है। इसकी पिछली लाइट्स का डिजाइन एस्टन मार्टिन के जैसा है। 

इसमें कंपनी की ओर से डिवेलप की गई इलेक्ट्रिक मोटर है। इसकी बैटरी BYD और CATL से ली जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 1,000 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें 800 वोल्ट सिस्टम होने की संभावना है जो 260 किलोवॉट तक पावर जेनरेट कर सकेगा। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में टेस्ला और BYD जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। भारत में टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिक्री करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »