• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • क्‍या Tata अपनी नैनो कार को इलेक्ट्रिक में बदलेगी? जानें क्‍या सोच रही कंपनी

क्‍या Tata अपनी नैनो कार को इलेक्ट्रिक में बदलेगी? जानें क्‍या सोच रही कंपनी

Tata Nano EV : भारत में इलेक्‍ट्रि‍क वीकल का मार्केट जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसने सभी कंपनियों को कड़ी प्रतिस्‍पर्धा में शामिल होने के लिए मजबूर किया है।

क्‍या Tata अपनी नैनो कार को इलेक्ट्रिक में बदलेगी? जानें क्‍या सोच रही कंपनी

Tata Nano EV : कंपनी के कई इलेक्ट्रिक वीकल्‍स डिमांड में हैं। Nexon EV, Tigor EV, Tiago EV और Xpres-T EV को लोग पसंद कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी नैनो कार का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है
  • हालांंकि टाटा ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है
  • साल 2008 में लॉन्‍च की गई थी टाटा नैनो
विज्ञापन
भारत की ‘लखटकिया' कार के तौर पर प्रचारित की गई टाटा नैनो (Tata Nano) एक बार फ‍िर से सुर्खियों में है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी इस किफायती कार को इलेक्ट्रिक रूप में पेश करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टाटा मोटर्स अपनी नैनो कारों को कुछ बदलावों के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में ला सकती है। टाटा नैनो को साल 2008 में लॉन्‍च किया गया था। हालांकि यह कार उतनी पॉपुलर नहीं हो पाई, जितनी टाटा ने उम्‍मीद जताई थी। साल 2018 में इसकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग बंद कर दी गई। अगर यह इलेक्ट्रिक वर्जन में सामने आती है, तो इंडिया के इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट में बड़ी क्रांति आ सकती है।    

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट में तेजी के साथ अपग्रेड करने के लिए कंपनी उसकी नैनो कार के रिवाइवल और अपग्रेडेशन पर विचार कर सकती है। हालांकि कंपनी ने कहा कि वह मार्केट में लगाई जा रही अटकलों और अपकमिंग वीकल्‍स पर कोई कमेंट नहीं करती।   

भारत में इलेक्‍ट्रि‍क वीकल का मार्केट जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसने सभी कंपनियों को कड़ी प्रतिस्‍पर्धा में शामिल होने के लिए मजबूर किया है। बाकी कंपनियों की तरह टाटा मोटर्स भी इस सेगमेंट में दबदबा कायम रखना चाहती है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने 5,000 और वित्त वर्ष 22 में 19,500 इलेक्ट्रिक वीकल बेचे थे। कंपनी का लक्ष्‍य मौजूदा वित्‍त वर्ष में 50 हजार EV और साल 2024 तक 1 लाख EV बेचने का है। दिलचस्‍प यह है कि अप्रैल से नवंबर के बीच कंपनी 24 हजार से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक वीकल बेच चुकी है। यह पिछले साल से कहीं ज्‍यादा है। 

कंपनी के कई इलेक्ट्रिक वीकल्‍स डिमांड में हैं। Nexon EV, Tigor EV, Tiago EV और Xpres-T EV को लोग पसंद कर रहे हैं। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि आने वाले वर्षों में वह नए इलेक्ट्रिक वीकल्‍स लाएगी। अगर इनमें नैनो भी शामिल हो जाती है, तो आम आदमी के लिए इलेक्ट्रिक वीकल्‍स में स्विच करना आसान हो जाएगा और कंपनी का EV लक्ष्‍य भी जल्‍दी पूरा हो सकेगा। टाटा नैनो इलेक्ट्रिक वर्जन में आती है, तो यह देखना भी दिलचस्‍प होगा कि इसका प्रोडक्‍शन कहां किया जाता है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि नैनो की मैन्‍युफैक्‍चरिंग एक राजनीतिक मुद्दा बन गई थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »