160 KM रेंज वाली Tata Nano Electric में दिखाई दिए Ratan Tata, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

ElectraEV ने 624cc के पेट्रोल इंजन वाली इस Tata Nano कार को 72V पावरट्रेन से बदला है और साथ ही इसमें सुपर पॉलीमर लिथियम-ऑयन बैटरी पैक का इस्तेमाल भी किया गया है।

160 KM रेंज वाली Tata Nano Electric में दिखाई दिए Ratan Tata, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

Ratan Tata को यह इलेक्ट्रिक कार ElectraEV ने गिफ्ट की थी

ख़ास बातें
  • ElectraEV ने पेट्रोल इंजन वाली इस Tata Nano कार को 72V पावरट्रेन में बदला
  • इस मॉडिफाइड टाटा नैनो इलेक्ट्रिक की अनुमानित रेंज 160 km है
  • ElectraEV ने Ratan Tata को गिफ्ट की थी यह कार
विज्ञापन
रतन टाटा (Ratan Tata) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई स्थित ताज होटल (Taj Mahal Hotel) पहुंचने के लिए एक मॉडिफाइड टाटा नैनो इलेक्ट्रिक (Modified Tata Nano Electric) कार का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ शांतनु नायडू भी दिखाई दिए, जो ज्यादातर मौके पर उनके साथ नजर आते हैं। बात इस इलेक्ट्रिक कार की करें, तो यह कस्टम-मेड टाटा नैनो इलेक्ट्रिक है, जो उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए पावरट्रेन सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी ElectraEV ने गिफ्ट की थी।

ElectraEV ने 624cc के पेट्रोल इंजन वाली इस Tata Nano कार को 72V पावरट्रेन से बदला है और साथ ही इसमें सुपर पॉलीमर लिथियम-ऑयन बैटरी पैक का इस्तेमाल भी किया गया है। Rushlane के अनुसार, इस मॉडिफाइड टाटा नैनो इलेक्ट्रिक की अनुमानित रेंज 160 km है। यह कार 0-60 kmph की स्पीड करीब 10 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। हालांकि, पावरट्रेन में बदलाव के अलावा इस कार को जैसे का तैसा रखा गया है।
 

रिपोर्ट कहती है कि ElectraEV द्वारा किया गया रेट्रोफिटिंग कार्य FAME के ​​अनुरूप है और ARAI और RTO सर्टिफाइड है। कंपनी वर्तमान में फ्लीट सेगमेंट के लिए रेट्रोफिटिंग सर्विस पर फोकस कर रही है। ElectraEV द्वारा पेश किए जाने वाले अन्य प्रोडक्ट और सर्विस में व्हीकल कंट्रोल यूनिट्स, टेलीमैटिक्स, प्रोटोटाइप, होमोलोगेशन रेडीनेस और सेल्स के बाद मुहैया कराने वाली कुछ सर्विस और सॉल्यूशन शामिल हैं।

ElectraEV 48V से 750V की रेंज में पावरट्रेन विकल्प प्रदान करती है। Tigor EV भी 72V आर्किटेक्चर से लैस है। ElectraEV की इंजीनियरिंग टीम ने ARAI मानदंडों का पालन करने के लिए Tigor EV रेंज को 140 km से बढ़ाकर 213 km करने का काम किया था। Tata Ace को ElectraEV द्वारा 96V पावरट्रेन से लैस किया गया था।

ElectraEV को Ratan Tata द्वारा ही शुरू किया गया था। कोयंबटूर में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ कंपनी का मुख्यालय पुणे में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , tata Nano Electric Car, Electric car, Ratan Tata
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »