VinFast ने भारत में लॉन्च की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

वियतनाम की इस EV कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2025 21:17 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने भारत में विनफास्ट ने अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की थी
  • वियतनाम की इस EV कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है
  • भारत में इस कंपनी को काफी संभावना दिख रही है

पिछले महीने भारत में विनफास्ट ने अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की थी

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल VinFast ने भारत में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया है। इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की मैन्युफैक्चरिंग देश में ही की गई है। VinFast की VF 6 का प्राइस 16.49 लाख रुपये और VF 7 का 20.89 लाख रुपये से शुरू होता है। 

VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। एक मीडिया रिपोर्ट में विनफास्ट के एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Pham Sanh Chau के हवाले से बताया गया है कि कंपनी को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "इस लॉन्च के बाद भारतीय कस्टमर्स को विनफास्ट के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। हम अच्छी वैल्यू की पेशकश कर रहे हैं। हम तीन वर्ष के लिए फ्री मेंटेनेंस, तीन वर्ष तक फ्री चार्जिंग और 10 वर्ष तक की वॉरंटी की पेशकश कर रहे हैं।" 

वियतनाम की इस EV कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। विनफास्ट का टारगेट इस क्षमता को बढ़ाकर वार्षिक 1.5 लाख यूनिट्स करने का है। भारत में इस कंपनी को काफी संभावना दिख रही है। इसके साथ ही विनफास्ट की योजना भारत के पड़ोसी देशों को EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है। Pham ने बताया, "हमें श्रीलंका, मॉरीशस, नेपाल और भूटान से ऑर्डर मिले हैं। भारत से एक्सपोर्ट के लिए हम इन देशों के साथ कार्य कर रहे हैं।" 

पिछले महीने भारत में विनफास्ट ने अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की थी। कंपनी का यह शोरूम तमिलनाडु के चेन्नई में खोला गया है। यह कंपनी का सबसे बड़ा रिटेल आउटलेट है। इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने अपने EVs को प्रदर्शित किया था। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है। VinFast की VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.