TVS ने नए बैटरी पैक में पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube

इसमें 2.2 kW की बैटरी दी गई है। इसका शुरुआती प्राइस 94,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसे 0-80 प्रतिशत तक लगभग दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2024 22:25 IST
ख़ास बातें
  • इसे 0-80 प्रतिशत तक लगभग दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है
  • नए TVS iQube की टॉप स्पीड लगभग 75 kmph की है
  • यह Pearl White और Walnut Brown कलर्स में उपलब्ध है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का नया वेरिएंट पेश किया है। इसमें 2.2 kW की बैटरी दी गई है। इसका शुरुआती प्राइस 94,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसे 0-80 प्रतिशत तक लगभग दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

नए TVS iQube की टॉप स्पीड लगभग 75 kmph की है। इसमें पांच इंच कलर TFT स्क्रीन दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में व्हीकल क्रैश और टो अलर्ट्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं। इसका मुकाबला Ola S1 Pro और Hero Vida V1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होता है। TVS iQube के 2.2 kW बैटरी वाला वेरिएंट Pearl White और Walnut Brown कलर्स में उपलब्ध है। कंपनी ने iQube ST की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह 3.4 kW और 5.1 kW बैटरी के दो वेरिएंट में है। इनके प्राइसेज क्रमशः 1.55 लाख रुपये और 1.83 लाख रुपये के हैं। 

TVS iQube ST के 3.4 kW वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। इसे लगभग तीन घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का 5.1 kW वाला वेरिएंट अपने सेगमेंट में सबसे बड़े बैटरी पैक वाला बताया जाता है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 150 किलोमीटर की है। इसे चार घंटे और 18 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X का प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इसमें 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी है। TVS Motor की अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की रेंज को बढ़ाने की योजना है। यह विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक पहले स्थान पर है। इस सेगमेंट में कई कंपनियां अपने टू-व्हीलर लॉन्च कर रही हैं। iQube की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क को बढ़ाने की भी है। TVS ने जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की भी तैयारी की है। कंपनी की योजना अपने सेल्स नेटवर्क को भी बढ़ाने की है। 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  3. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  4. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
  5. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  6. Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  2. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  3. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  4. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  5. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  7. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  8. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  9. iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर मिल रहा 65% डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.