• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 100 Km रेंज वाली Toyota की इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक हुई पेश, जानें खासियतें

100 Km रेंज वाली Toyota की इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक हुई पेश, जानें खासियतें

इसमें 500-Wh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। इस पावरट्रेन की बदौलत ई-बाइक 62 मील की रेंज दे सकती है।

100 Km रेंज वाली Toyota की इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक हुई पेश, जानें खासियतें

Douze और Toyota ने मिलकर तैयार की है यह इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक

ख़ास बातें
  • Toyota ने Douze के साथ मिलकर बनाई है ये इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक
  • Douze Cycles x Toyota Mobility इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक है इसका नाम
  • इसे 2023 के सितंबर महीने तक लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
Toyota ने कथित तौर पर इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक विकसित करने के लिए फ्रांसीसी ई-बाइक ब्रांड Douze के साथ हाथ मिलाया है। इस वाहन को Douze Cycles x Toyota Mobility कार्गो बाइक का नाम दिया गया है, जो विशेष रूप से डिलीवरी क्षेत्र में खासा काम आ सकती है, क्योंकि इसमें सामान रखने के लिए भरपूर स्टोरेज स्पेस है। यह इलेक्ट्रिक वाहन 100 किलो तक का भार ले जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 62 मील (करीब 100 किलोमीटर) है।

Gizmochina के अनुसार, Toyota ने Douze के साथ मिलकर Douze Cycles x Toyota Mobility इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक को पेश किया है, जो काफी स्टरोज स्पेस से लैस है। फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक को 2023 के सितंबर महीने तक लॉन्च किया जा सकता है।

खासियतों की बात करें, तो बाइक कथित तौर पर मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम से लैस है, जिसमें 850 मिलीमीटर लंबा लोडिंग प्लेटफॉर्म है, जो 100 किलो तक वजनी सामान ले जा सकता है। इसकी बदौलत यह डिलीवरी जैसे कामों के लिए आदर्श बन सकता है। कार्गो ई-बाइक Yamaha की इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 250W पावर जनरेट करने में सक्षम है।

इसमें 500-Wh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। इस पावरट्रेन की बदौलत ई-बाइक 62 मील की रेंज दे सकती है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना सामान ढो रहे हैं। आसान स्टोरेज के लिए बाइक के फ्रंट एंड को अलग किया जा सकता है, जिससे यह उन लोगों के लिए सुविधाजनक विकल्प बन जाता है जिनके पास सीमित जगह है।

रिपोर्ट में इसकी टॉप स्पीड की जानकारी नहीं दी गई है। जैसा की बताया गया है, इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक इस साल सितंबर में लॉन्च होगी, जिस समय इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Cargo Bike, Douze Cycles x Toyota Mobility
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »