• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla पिट गई साउथ कोरिया में! जनवरी में सिर्फ 1 इलेक्ट्रिक कार बिकी, ‘Made in China’ है वजह!

Tesla पिट गई साउथ कोरिया में! जनवरी में सिर्फ 1 इलेक्ट्रिक कार बिकी, ‘Made in China’ है वजह!

Tesla : साउथ कोरिया में दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी में नए ईवी रजिस्‍ट्रेशन की संख्या में 80 फीसदी की गिरावट आई है।

Tesla पिट गई साउथ कोरिया में! जनवरी में सिर्फ 1 इलेक्ट्रिक कार बिकी, ‘Made in China’ है वजह!

सांकेतिक तस्‍वीर।

ख़ास बातें
  • साउथ कोरिया में टेस्‍ला का खराब प्रदर्शन
  • जनवरी में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार की सेल
  • मेड इन चाइना को लेकर चिंतित हैं कोरियाई ग्राहक
विज्ञापन
Tesla Sale in South Korea : क्‍या एलन मस्‍क की कार कंपनी टेस्‍ला (Tesla) को चीन में मैन्‍युफैक्‍चरिंग करना ‘भारी' पड़ रहा है। यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्‍योंकि साउथ कोरिया में कई लोग टेस्‍ला कारों को ‘मेड इन चाइना' वीकल्‍स की वजह से नहीं खरीदना चाहते। जनवरी 2024 में टेस्ला ने दक्षिण कोरिया में सिर्फ एक ईवी (इलेक्‍ट्र‍िक वीकल) की सेल की है। फॉर्च्‍युन की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्‍ला ने जनवरी में मॉडल वाई एसयूवी की सिर्फ एक यूनिट सेल की। सेल में आई इस गिरावट की वजह कीमत और चार्जिंग इंन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में कमी को भी माना जा रहा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई 2022 के बाद से कोरिया में यह टेस्‍ला का सबसे खराब प्रदर्शन है। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी में नए ईवी रजिस्‍ट्रेशन की संख्या में 80 फीसदी की गिरावट आई है। 

इसके अलावा, बैटरी के ओवरहीट होने के कई मामलों ने लोगों को निराश किया है। फास्‍ट चार्जिंग की कमी से भी लोग जूझ रहे हैं और इलेक्ट्रिक वीकल खरीदने से बच रहे हैं। ध्‍यान देने वाली बात है कि साल 2023 में साउथ कोरिया में टेस्‍ला का मॉडल Y सबसे ज्‍यादा बिकने वाले ब्रांडों में से एक था।

भले ही कोरिया में इलेक्ट्रिक वीकल की कुल मांग में कमी आ रही है, लेकिन टेस्‍ला की सेल में कमी को चीन के साथ उसके संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एक सर्वे में पता चला है कि ज्‍यादातर कोरियाई लोग जो टेस्‍ला कार खरीदना चाहते थे, उन्‍होंने इसे नापसंद करना शुरू कर दिया है। लोगों को जब यह पता चला कि टेस्‍ला कारों के कुछ मॉडल मेड इन चाइना थे, तो वह नाराज हो गए। सर्वे से यह संकेत मिला है कि लोग चीन में मैन्‍युफैक्‍चरिंग की क्‍वॉलिटी को लेकर चिंतित हैं। 

हालांकि जनवरी में सेल में इतनी बड़ी गिरावट के पीछे लोगों के बिहेवियर को भी एक वजह माना जा रहा है, क्‍योंकि वो सरकार से सब्सिडी मिलने की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। टेस्‍ला के मॉडल Y की साउथ कोरिया में पिछले साल जुलाई में कीमत 56.99 मिलियन वॉन (लगभग 35 लाख 69 हजार रुपये) थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  3. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  4. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  5. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  6. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  7. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  8. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  9. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  10. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »