Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री

विनफास्ट की फैक्टरी भी तमिलनाडु में लगाई जा रही है। इस फैक्टरी की शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 50,000 यूनिट्स की होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2025 23:09 IST
ख़ास बातें
  • VinFast का यह शोरूम तमिलनाडु के चेन्नई में खोला गया है
  • कंपनी की VF 6 और VF 7 की जल्द देश में बिक्री शुरू की जाएगी
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ी है

देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर VinFast ने भारत में अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की है। वियतनाम की VinFast का यह शोरूम तमिलनाडु के चेन्नई में खोला गया है। यह कंपनी का सबसे बड़ा रिटेल आउटलेट है। Tesla की राइवल विनफास्ट की VF 6 और VF 7 की जल्द देश में बिक्री शुरू की जाएगी। इनके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। विनफास्ट की फैक्टरी भी तमिलनाडु में लगाई जा रही है। इस फैक्टरी की शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 50,000 यूनिट्स की होगी। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रदर्शित किया था। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है। 

VinFast की VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। इसकी लंबाई 4.5 मीटर की है। इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। VF7 में मोटर के दो विकल्प होंगे। VF7 Plus में सिंगल मोटर 201 bhp की पावर और 310 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करेगी। इसके अलावा VF7 Plus AWD में डुअल-मोटर सेटअप होगा। इन दोनों वेरिएंट्स में 75.3 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 450 किलोमीटर की हो सकती है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरैमिक सनरूफ, लेवल 2  ADAS जैसे फीचर्स होंगे। विनफास्ट ने अपने EVs के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। 

पिछले महीने बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने भारत में अपना बिजनेस शुरू किया था इस अमेरिकी कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में खोला गया है। टेस्ला ने अपने Model Y के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेना शुरू कर दिए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। यह दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  2. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  3. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  4. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  3. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  4. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  5. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  6. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  7. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  8. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  9. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  10. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.