Tesla की राइवल BYD ने की 70 लाख इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग

पिछले वर्ष BYD की सेल्स बढ़कर 30 लाख यूनिट्स से अधिक की थी। यह इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है

Tesla की राइवल BYD ने की 70 लाख इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग

यह इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष BYD की सेल्स बढ़कर 30 लाख यूनिट्स से अधिक की थी
  • देश में Seal के अलावा BYD की Atto 3 और e6 की भी बिक्री की जाती है
  • Seal EV को भारत में लॉन्च के 15 दिनों में 500 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) कंपनियों में शामिल BYD ने 70 लाख इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर ली है। चीन की इस कंपनी ने यह आंकड़ा Denza N7 के साथ हासिल किया जिसकी केवल इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री की जाती है। BYD ने मई 2021 में 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी। इसके बाद 18 महीनों के अंदर इसे तीन गुणा बढ़ाया गया था। पिछले वर्ष इसने 50 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। 

पिछले वर्ष BYD की सेल्स बढ़कर 30 लाख यूनिट्स से अधिक की थी। यह इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी ने लगभग 64 देशों में अपने  EV लॉन्च किए हैं। BYD की Seal EV को भारत में लॉन्च के 15 दिनों में 500 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसे तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस में उपलब्ध कराया गया है। 

कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। देश में Seal के अलावा BYD की Atto 3 और e6 की भी बिक्री की जाती है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस), Sanjay Gopalakrishnan ने बताया था, "हमें अपने प्रोडक्ट और प्राइसिंग पर विश्वास है। Seal के लॉन्च के तुरंत बाद 200 बुकिंग मिल गई थी और 15 दिनों के अंदर हमने 500 से ज्यादा बुकिंग हासिल की हैं। Seal EV के साथ हमारे पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है। यह स्टाइल और लग्जरी वाली एक स्पोर्ट्स सेडान है।" 

BYD Seal की 31 मार्च तक बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को कुछ बेनेफिट्स दिए जाएंगे। इनमें 7 kW का चार्जर और इंस्टॉलेशन सर्विस, 3 kW का पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, छह वर्ष की रोड साइड असिस्टेंस और एक इंस्पेक्शन सर्विस शामिल हैं। इसका एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। देश में Seal EV को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर  पर लाया जा रहा है। इसे आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, एटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »