BYD की Seal EV को लॉन्च के 15 दिनों में मिली 500 से ज्यादा बुकिंग

कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। देश में Seal के अलावा BYD की Atto 3 और e6 की भी बिक्री की जाती है

BYD की Seal EV को लॉन्च के 15 दिनों में मिली 500 से ज्यादा बुकिंग

इसे तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
  • कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है
  • इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD की Seal EV को भारत में लॉन्च के 15 दिनों में 500 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसे तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है। 

कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। देश में Seal के अलावा BYD की Atto 3 और e6 की भी बिक्री की जाती है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस), Sanjay Gopalakrishnan ने बताया, "हमें अपने प्रोडक्ट और प्राइसिंग पर विश्वास है। Seal के लॉन्च के तुरंत बाद 200 बुकिंग मिल गई थी और 15 दिनों के अंदर हमने 500 से ज्यादा बुकिंग हासिल की हैं। Seal EV के साथ हमारे पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है। यह स्टाइल और लग्जरी वाली एक स्पोर्ट्स सेडान है।" 

BYD Seal की 31 मार्च तक बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को कुछ बेनेफिट्स दिए जाएंगे। इनमें 7 kW का चार्जर और इंस्टॉलेशन सर्विस, 3 kW का पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, छह वर्ष की रोड साइड असिस्टेंस और एक इंस्पेक्शन सर्विस शामिल हैं। इसका एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। देश में Seal EV को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर  पर लाया जा रहा है। यह आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, एटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगी। 

इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है। इसका डायनैमिक वेरिएंट 201 bhp की पावर 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके प्रीमियम वेरिएंट की अधिकतम पावर 308 bhp और टॉर्क 360 Nm का है। इसके परफॉर्मेंस वेरिएंट की दोनों मोटर से 522 bhp की अधिकतम पावर और 670 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इस वर्ष जनवरी में पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 69 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख यूनिट्स से अधिक की थी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ कारणों से इस वर्ष EV की सेल्स में ग्रोथ घट सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »